एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाजों ने लहराया तिरंगा, मेंस ट्रैप टीम ने जीता गोल्ड तो विमेंस ने दिलाया सिल्वर

Asian Games 2023: एशियाई खेल के 8वें दिन भारत को मेंस शूटिंग के ट्रैप टीम इवेंट में दिन का पहला गोल्ड मेडल मिल गया है। पृथ्वीराज टोंडिमान, किनान चेनाई और जोरावर सिंह संधू की तिकड़ी ने 361 के स्कोर के साथ ये कमाल किया है।

भारत ने कुवैत और चीन को पीछे छोड़ते हुए पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया है। भारत ने अब शूटिंग में 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज के साथ कुल 21 पदक अपने नाम कर लिए हैं।

निशानेबाजी में विमेंस ने दिलाया सिल्वर
दरअसल, गोल्ड मेडल जीतने के अलावा चेनाई और संधू ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।भारतीय तिकड़ी ने कुवैत के 352 और चीन के 346 की तुलना में कुल 361 अंक हासिल किए हैं। इससे पहले भारत ने निशानेबाजी में महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था। राजेश्वरी कुमारी, मनीषा कीर और प्रीति रजक की तिकड़ी 337 अंकों के साथ चीन के बाद दूसरे स्थान पर रही।

 Prithviraj Tondaiman

पदल तालिका में निशानेबाजों का जलवा
एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की पदक तालिका में अहम योगदान दिया है।पूर्व विश्व चैंपियन रुद्राक्ष पाटिल और ओलंपियन ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर के नेतृत्व में भारतीय शूटिंग दल में राइफल, पिस्टल और शॉटगन स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करने वाले 33 सदस्य शामिल हैं।

दरअसल, 21 पदकों की संख्या एशियाई खेलों के इतिहास में निशानेबाजी में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।एशियाई खेलों में निशानेबाजी में यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में सरबजोत सिंह शामिल हैं, जिन्होंने क्वालीफाइंग राउंड में भारत के लिए शीर्ष स्कोर किया और पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा दिव्या टीएस भारत की रजत पदक विजेता महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम का हिस्सा थीं।

ये भी पढ़ें- Asian Games 2023 Day 8 Live: सिल्वर के बाद भारत ने शूटिंग में जीता एक और गोल्ड मेडल

उल्लेखनीय स्वर्ण पदक विजेताओं में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में सिफ्त कौर समरा, महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में पलक गुलिया और पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले, अखिल श्योराण, मनु भाकर, रिदम की टीमें शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+