Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत की धमाकेदार शुरुआत, निशानेबाजी में जीता पहला गोल्ड मेडल
Asian Games 2023: चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे एशियन गेम्स में आज, 25 सितंबर को भारत ने दो गोल्ड मेडल के साथ धमाकेदार शुरुआत की है। भारत ने अपना पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है। रुद्राक्ष पाटिल, ऐश्वर्या तोमर और दिव्यांश पंवार ने 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में गोल्ड जीत लिया है, जबकि दूसरा गोल्ड मेडल भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराकर जीता है।
निशानेबाजी में भारत ने जीता पहला गोल्ड
दरअसल, 19वें एशियन गेम्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में मिला है, जहां ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और दिव्यांश पंवार की तिकड़ी ने अपने प्रदर्शन के दम पर ये कमाल किया है। रुद्राक्ष, ऐश्वर्या और दिव्यांश की तिकड़ी ने 1893.7 अंक अर्जित कर भारत को पहला गोल्ड दिलाया है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता दूसरा गोल्ड
चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे एशियन गेम्स में 25 सितंबर को भारत ने दूसरा गोल्ड मेडल महिला क्रिकेट में जीत लिया है। 19वें एशियाई खेलों में आज भारत ने श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को फाइनल मुकाबले में हराकर गोल्ड पर कब्जा कर लिया है। भारतीय महिलाओं ने 19 रन से यह मैच और करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है।
एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास
दरअसल, इससे पहले महिला टीम ने पिछले साल कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। इस तरह से भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स दोनों में मेडल जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
Recommended Video
एशियन गेम्स में भारत के मैच कहां देखें
एशियन गेम्स 2023 को SonyLiv के माध्यम से लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है। दर्शक सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 एसडी और एचडी और सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एसडी और एचडी (हिंदी) टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications