Asian Games mein aaj kisne kya jeeta: एशियन गेम्स में आज किसने क्या जीता?
Asian Games 2023, Day 8 Highlights: एशियन गेम्स में रविवार को भारती खिलाड़ियों ने इतिहास रचते हुए सबसे अधिक मेडल जीतने में सफलता हासिल की। भारत ने एक दिन के भीतर 15 मेडल जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाने का काम किया। भारत को साल 2010 में एक दिन के अंदर 11 मेडल मिले थे। लेकिन साल 2023 में भारत ने एक ही दिन में 15 मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। एक अक्टूबर यानी रविवार का दिन भारत के लिए एशियन गेम्स में यागदार रहा। भारत ने रविवार के दिन 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफलता हासिल की।
जानिए किसने क्य़ा जीता
बैडमिंटन: भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को फाइनल में चीन के खिलाफ 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बावजूद भारत ने इतिहास रचते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमा लिया। चीन के खिलाफ भारतीय बैडमिंटन टीम की शुरुआत शानदार रही थी। पहले दो मैच को जीतने के बाद भारतीय टीम अगले तीन मुकाबले में हार गई। जिसके बाद भारत गोल्ड मेडल की रेस से बाहर हो गई।

एथलेटिक्स: एशियन गेम्स 2023 में 100 मीटर की रेस में ज्योति याराजी ने सिल्वर मेडल जीता। ज्योति ने रेस को 12.91 सेकंड में पूरा करते हुए ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया। ज्योति ने रेस को तीसरे नंबर पर रहते हुए खत्म किया। लेकिन चीनी खिलाड़ी की एक गलती के कारण ज्योति को फायदा हुआ और वह दूसरे नंबर पर आकर सिल्वर जीतने में सफल हो गई।
एथलेटिक्स: डिस्कस थ्रो की 37 वर्षीय एथलीट घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों सर्किटों में अनुभवी खिलाड़ी हैं। एशियन गेम्स में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफलता हासिल की।
एथलेटिक्स: वूनंदिनी अगसारा ने हेप्टाथलॉन में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफलता हासिल की।
एथलेटिक्स: मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। भारत के मुरली श्रीशंकर 8.19 मीटर के बेस्ट जंप के साथ दूसरे पायदान पर खेल खत्म किया।
एथलेटिक्स: अजय कुमार सरोज ने 1500 मीटर की रेस में सिल्वर मेडल जीता। वहीं जिन्सन जॉनसन ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।
एथलेटिक्स: वूमेंस भारत की हरमिलन बैंस ने महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने यह पदक 4:12.74 का समय लेकर अपने नाम किया।
एथलेटिक्स: भारत के तजिंदरपाल सिंह तूर ने रविवार को हांगझू एशियाई खेलों में पुरुषों की शॉटपुट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। तूर ने इस स्पर्धा में भारत को दूसरा ट्रैक और फील्ड स्वर्ण पदक दिलाया।
एथलेटिक्स: स्टीपलचेज अविनाश साबले ने भारत को 12वां गोल्ड मेडल दिलाने का काम किया। अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने 8:19:53 मिनट का समय निकाला और भारत की झोली में गोल्ड मेडल डालने का काम किया।
बॉक्सिंग: निकहत जरीन को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
शूटिंग: किनान चेनाई ने मेंस ट्रैप में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
हॉकी: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2023 में रविवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला।
शूटिंग: किनान चेनाई, ज़ोरावर सिंह संधू और पृथ्वीराज टोंडाइमान ने एशियाई खेलों में रिकॉर्ड बनाते हुए 361 के स्कोर के साथ पुरुष ट्रैप टीम में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता।
शूटिंग: वूमेंस ट्रैप टीम ने सिल्वर मेडल जीता।
गोल्फ: अदिति अशोक ने वूमेंस इंडिविजुअल में सिल्वर मेडल जीता।












Click it and Unblock the Notifications