Neeraj Chopra Gold Medal: पंगा क्यों हुआ? भारत के 'गोल्डन ब्वॉय' नीरज चोपड़ा ने खोली चीनी अंपायरों की पोल

Neeraj Chopra Gold Medal: भारत के 'गोल्डन ब्वॉय' नीरज चोपड़ा का चमत्कारिक प्रदर्शन एशियन गेम 2023 में जारी रहा और उन्होंने बुधवार शाम देश के 140 करोड़ जनता को वो खुशी दे दी, जिसका इंतजार वो सुबह से बेसब्री के साथ कर रहे थे।

Neeraj Chopra Gold Medal

हर किसी को नीरज के गोल्ड का इंतजार था और वो इंतजार चोपड़ा ने बड़े ही शानदार अंदाज से पूरा किया लेकिन यहां भी चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आया लेकिन वो अपनी नापाक हरकत में कामयाब नहीं हो पाया।

चीनी अंपायरों ने नीरज अंपायरों के थ्रो को फाउल बोला

दरअसल नीरज ने अपने खेल के दौरान जब पहला थ्रो फेंका तो चीनी अंपायरों ने उसे फाउल करार दे दिया। नीरज के मुताबिक उनका पहला थ्रो लगभग 90 मीटर का था लेकिन अंपायरों ने उसे काउंट नहीं किया।

नीरज की अंपायरों से बहस भी हुई

जिसकी वजह से नीरज की काफी देर तक अंपायरों से बहस भी हुई और उसके बाद अंपायरों ने कहा कि दूरी नापने वाली मशीन में दिक्कत आ गई है, जिसकी वजह से उस थ्रो को उन्होंने फाउल दे दिया।

नीरज चोपड़ा ने सोना जीतकर चीन को सिखाया सबक

हालांकि काफी देर की बहस के बाद नीरज चोपड़ा ने फिर से प्रयास किया और 88.88 मीटर दूर भाला फेंक कर सोना जीता और इसी के साथ ही चीनी अंपायरों को सबक भी सिखा दिया। अपनी इस स्वर्णिम जीत के बाद उन्होंने आज तक न्यूज चैनल से बात करते हुए अंपायरों से बहस वाली बात की सच्चाई बताई।

'पहला थ्रो करने के बाद थोड़ा सा परेशान हो गया था'

हरियाणा के इस वीर ने कहा कि 'मैं अपना पहला थ्रो करने के बाद थोड़ा सा परेशान हो गया था इसलिए मैंने अंपायरों से बात की लेकिन वो सुनने को तैयार ही नहीं थे। मुझे लगा कि वो थ्रो लगभग 90 मीटर का था लेकिन वो उसे 85 मीटर काउंट कर रहे थे।'

'वो सब बहुत बकवास था और ...'

'वो सब बहुत बकवास था और लंबी बहस के बाद उन्होंने कहा कि दूरी नापने वाली मशीन में प्रॉब्लम है और उसके बाद उन्होंने मुझे दोबारा से थ्रो करने को कहा, जिसके बाद मैंने अपना थ्रो किया और मैं खुश हूं कि मैं गोल्ड डिफेंड कर पाया।'

सोशल मीडिया पर भी चीन को लताड़

आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा के साथ हुई चीनी अंपायरों की इस हरकत पर सोशल मीडिया पर भी रिएक्शन आए हैं। लोगों ने जमकर चीनी अंपायरों की आलोचना की है और उन पर पक्षपात और इंडियन प्लेयर्स को परेशान करने का आरोप लगाया है।

गोल्ड-सिल्वर दोनों भारत की झोली में

फिलहाल भारतीय खिलाड़ियों ने चीनी अंपायरों की बेईमानी को अपने खेल से करारा जवाब दिया है क्योंकि एशिया गेम पहली बार पहली और दूसरी पोजिशन पर भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत ही है। जी हां जेवलिन थ्रो में जहां नीरज चोपड़ा ने सोना जीता वहीं भारतीय वीर किशोर जेना ने रजत पदक अपने नाम किया। किशोर जेना ने 87.54 मीटर दूर भाला फेंक कर रजत पदक जीता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+