ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का अनोखा तोहफा, अरशद नदीम को ससुर से गिफ्ट में मिलेगी भैंस

Paris Olympics 2024, Arshad Nadeem: पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भाला फेंक स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इस दमदार जीत के बाद अरशद नदीम के लिए कई तरह के इनाम की घोषणा की जा रही है। अरशद नदीम को उनके ससुर मुहम्मद नवाज ने एक भैंस उपहार में देने का फैसला किया है।

ससुर से गिफ्ट में मिलेगी भैंस

गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम को एक भैंस उपहार में मिलेगी। यह अनोखा तोहफा उनके ससुर मुहम्मद नवाज ने देने का ऐलान किया है। जिन्होंने स्थानीय मीडिया को यह खबर दी। अरशद नदीम ने भारत के नीरज चोपड़ा को हराकर गोल्ड मेडल जीता। अपनी जीत के बाद नदीम पर पुरस्कारों की बौछार हो गई है। शुरुआत में उन्हें 50,000 डॉलर (करीब 41,97,552 भारतीय रुपये) मिले। अब उनके ससुर ने उन्हें एक भैंस उपहार में देने का फैसला किया है।

Arshad Nadeem 1

सफलता के बावजूद गांव में रहते हैं नदीम

मुहम्मद नवाज़ ने नदीम की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अपनी सफलता के बावजूद नदीम अपने माता-पिता और भाइयों के साथ उनके गांव में रहता है। नवाज़ के चार बेटे और तीन बेटियां हैं; उनकी सबसे छोटी बेटी आइशी की शादी नदीम से हुई है।

ससुर जी की ओर से एक विशेष उपहार

नवाज़ ने उस समय को याद किया जब उन्होंने छह साल पहले अपनी बेटी की शादी नदीम से करने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि उस समय नदीम छोटे-मोटे काम करते थे, लेकिन भाला फेंकने का उसे बहुत शौक था। वह अपने खेतों और घर पर लगन से अभ्यास किया करते थे। बता दें कि नदीम ने 92.97 मीटर की दूरी तय करके ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीत सभी को हैरान कर दिया।

उपहार में भैंस देने की है परंपरा

नीरज के गांव में भैंस उपहार में देने की परंपरा का बहुत महत्व है। यह उपहार पाने वाले के लिए सम्मान और आदर का प्रतीक है। अरशद की साधारण शुरुआत से लेकर ओलंपिक में सफलता तक की यात्रा प्रेरणादायक है। उनकी लगन और कड़ी मेहनत ने न केवल उन्हें व्यक्तिगत सफलता दिलाई है, बल्कि उनके परिवार और समुदाय के लिए भी यह बहुत गर्व की बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+