तीरंदाजी वर्ल्ड कप में भारतीय कंपाउंड टीम ने फिर जीता गोल्ड, पुष्पा स्टाइल में मनाया जश्न

नई दिल्ली, 21 मई: तीरंदाजी विश्व कप के लगातार चरण में भारतीय पुरुष टीम ने शनिवार को दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में फ्रांस को हराकर स्वर्ण पदक झटक लिया है। यह जीत कंपाउंड इवेंट में मिली है।

Archery World Cup: Indian compound team win gold again and celebrates in Pushpa style

अभिषेक वर्मा, अमन सैनी और रजत चौहान की भारत की कंपाउंड तीरंदाजी तिकड़ी ने पुरुष टीम के फाइनल में फ्रांस के खिलाफ जोरदार वापसी करते हुए अपने जज्बे का प्रदर्शन किया। इस तिकड़ी इससे पहले के सीजन में अंताल्या विश्व कप में स्वर्ण पदक जीत चुक है। तब भी उन्होंने फाइनल में फ्रांस को हराया था। इन खिलाड़ियों ने जीत दर्ज करने के बाद 'पुष्पा स्टाइल' सेलिब्रेशन भी मनाया।

भारत ने तब अंताल्या में फाइनल में पहुंचने के रास्ते में मेजबान और टॉप वरीयता प्राप्त तुर्की को हराया था। उसी तरह से इस बार भी भारत ने सेमीफाइनल में मेजबान और शीर्ष वरीयता प्राप्त कोरिया को हराकर खिताबी अभियान में छलांग लगाई।

यह भी पढ़ें- MI के आखिरी लीग मैच में क्या अर्जुन तेंदुलकर को मिलेगा मौका? एक हिंट से फैंस हुए उत्सुक

इसके तुरंत बाद, स्टार कपाउंड आर्चर अभिषेक वर्मा ने मिक्स टीम कांस्य पदक प्लेऑफ में 17 साल की अवनीत कौर के साथ जोड़ी बनाई, जहां भारत ने तुर्की को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

इससे पहले अवनीत कौर, मुस्कान किरार और प्रिया गुर्जर की भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से 228-230 से हार गई थी, लेकिन उन्होंनें तुर्की को 232-231 से हराकर पोडियम पर तीसरा स्थान हासिल किया।

अब कंपाउंड व्यक्तिगत इवेंट में मोहन भारद्वाज शनिवार को बाद में एक्शन में होंगे।

रिद्धि, अंकिता और कोमलिका बारी ने रिकर्व महिला टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता था। हालांकि, रिकर्व तीरंदाजी प्रतियोगिताएं निराशाजनक ही साबित हुईं और रविवार को फाइनल के दिन कोई भारतीय उपलब्धि नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+