MI के आखिरी लीग मैच में क्या अर्जुन तेंदुलकर को मिलेगा मौका? एक हिंट से फैंस हुए उत्सुक
नई दिल्ली, 21 मई: आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें अपना अंतिम लीग मुकाबला खेलेंगी। इस मैच को दिल्ली कैपिटल्स नॉक आउट की तरह लेगी। अगर हारी तो वह बाहर और जीती तो प्लेऑफ में अंदर। रन रेट के आधार पर यह टीम आरसीबी को अंतिम चार की रेस में मात दे देगी। इन सब समीकरणों के अलावा यह मुकाबला मुंबई इंडियंस कैम्प के लिए टेंशन फ्री वाला मैच है क्योंकि चाहे हार हो या जीत, एमआई की टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर है।

यह मुंबई फ्रेंचाइजी के लिए सीजन का अंतिम लीग मुकाबला है, ऐसे में अर्जुन तेंदुलकर को फैंस प्लेइंग इलेवन में देखना चाहते हैं। सवाल यह है क्या जूनियर तेंदुलकर प्लेइंग इलेवन में खेल पाएंगे?
मुंबई इंडियंस ने पिछले कुछ मैचों से टिम डेविड और रमनदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया है। मयंक मार्केंडेय और संजय यादव भी मौका पा चुके हैं और अब भी वे आज के मुकाबले के लिए बाकी खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं।
Recommended Video
अभी तक केवल आर्यन जुयाल, राहुल बुद्दी और अर्जुन तेंदुलकर को मौका नहीं मिला है। अर्जुन को इस टीम के साथ दो साल हो जाएंगे। अब अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर संकेत दिए हैं कि शायद उनको आज मौका मिल जाए।

अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर 8 वीडियो पोस्ट की हैं। आप वीडियो को यहां पर करके देख सकते हैं। इस वीडियो में अर्जुन ने प्रैक्टिस गेम की वो झलकियां दिखाई हैं जहां पर उन्होंने एमआई के बल्लेबाजों के लिए गेंदबाजी में मुश्किलें पैदा की। वे यॉर्कर गेंद फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 'पत्नी की डिलीवरी तो हो गई', हेटमायर पर 'अपमानजनक' कमेंट करके बुरी तरह ट्रोल हुए गावस्कर
बाए हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए दो मुकाबले खेले हैं। ये पिछले साल हुआ था। उनको आईपीएल 2022 से पहले हुई मेगा नीलामी में 30 लाख रुपये की रकम देकर खरीद लिया था। मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे जाने से पहले अर्जुन को लेने में गुजरात टाइटंस ने भी दिलचस्पी दिखाई थी।












Click it and Unblock the Notifications