प्रज्ञानंद को लग्जरी गाड़ी का मिलेगा इनाम, आनन्द महिंद्रा ने कर दिया बड़ा ऐलान

Praggnanandhaa: भारतीय ग्रैंड मास्टर रमेश बाबू प्रज्ञानंद ने चेस वर्ल्ड कप में धाकड़ प्रदर्शन करते हुए हर किसी को अपना मुरीद बना लिया। वर्ल्ड नम्बर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन के खिलाफ फाइनल मैच में उनको हार का सामना करना पड़ा था। वह चैम्पियन बनने से एक कदम दूर रह गए थे।

प्रज्ञानंद के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद महिंद्रा ग्रुप के मालिक आनन्द महिंद्रा ने उनको कार गिफ्ट करने की घोषणा की है। बतौर गिफ्ट प्रज्ञानंद को महिंद्रा ग्रुप की तरफ से XUV 400 देने की बात कही गई है। महिंद्रा खेलों में देश के नाम अच्छा करने वालों को प्रोत्साहित करते रहते हैं।

Praggnanandhaa

गौरतलब है कि प्रज्ञानंद ने 18 साल की उम्र में चेस वर्ल्ड कप के फाइनल तक का सफर तय कर लिया था। इसके बाद उनको फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा था। नॉर्वे के कार्लसन के पास काफी लम्बा अनुभव है लेकिन प्रज्ञानंद से उनको टक्कर मिली।

फाइनल मैच के पहले और दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को कोई मौका नहीं दिया। इसके बाद मामला टाई ब्रेकर में चला गया था। यहाँ कार्लसन ने 1-0 से मुकाबला जीत लिया था। प्रज्ञानंद की उपलब्धि के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको बधाई दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+