Sania Mirza Birthday: तलाक की खबरों के बीच शोएब ने रोमांटिक अंदाज में सानिया को दी जन्मदिन की बधाई
Happy Birthday Sania Mirza : भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। सानिया मिर्जा ने कल रात अपनी क्लोज फ्रेंड फराह खान और अपनी अम्मीजान के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। फराह ने अपनी प्यारी दोस्त के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें सानिया ब्लैक कलर की ड्रेस में हद से ज्यादा हसीन नजर आ रही हैं और वो बड़ी ही खुशी के साथ केक काटते दिख रही हैं। फराह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अपने फेवरेट सानिया मिर्जा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

लेकिन सबसे खूबसूरत विश उनके पति शोएब मलिक की ओर से आई है। जिन्होंने अपनी ओर सानिया की एक रोमांटिक फोटो को शेयर करते हुए ट्वीट किया है कि 'आपको जन्मदिन मुबारक हो @मिर्जासानिया।आपके बहुत स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता हूं, आपका दिन खुशियों के साथ बीते।' जैसे ही शोएब मलिक की ये पोस्ट सामने आई तो वो फैंस खुशी से फूले नहीं समाए, जो कि इन दोनों की तलाक की खबर सुनकर काफी हैरान-परेशान थे।

दरअसल इन दिनों पाकिस्तानी मीडिया में दोनों की तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक दोनों ने तलाक ले लिया है और वो लंबे वक्त से अलग-अलग रह रहे हैं लेकिन कुछ प्रोफेशनल अनुबंध की वजह से वो दोनों अपने तलाक का अधिकारिक ऐलान नहीं कर रहे हैं, कहा तो ये भी जा रहा है कि दोनों ने अपने बेटे इजहार मलिक की परवरिश साथ-साथ ही करने का फैसला किया है।

सनिया वैसे तो दुबई में ही रह रही हैं और शोएब इन दिनों टी20 विश्वकप के प्रोग्राम की वजह से पाकिस्तान में थे लेकिन अब चूंकि विश्वकप तो खत्म हो गया है, ऐसे में उनके दुबई लौटने की उम्मीद की जा रही है। वैसे शोएब मलिक की इस पोस्ट से पहले फैंस उस वक्त भी चौंके थे, जब दोनों ने अपने नए टॉक शो का ऐलान किया था।

बता दें कि सनिया-शोएब ने अपने नए शो 'मिर्जा मलिक शो' का ऐलान किया है, जो बहुत जल्द पाकिस्तानी चैनल पर आने वाला है। अब सानिया-शोएब के रिश्ते का सच क्या है? ये तो ये वो दोनों ही जानते हैं लेकिन लोग हैरान इस बात से हैं कि दोनों ने अभी तक तलाक की वायरल हो रही खबरों पर प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी है?
गौरतलब है कि सानिया और शोएब ने साल 2010 में हैदराबाद में निकाह किया था। वैसे सानिया मिर्जा क्रिकेटर शोएब मलिक की दूसरी पत्नी हैं। सानिया छह ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुकी हैं, जिसमें तीन मिक्स्ड डबल्स ट्रॉफी हैं। सानिया-शोएब साल 2018 में बेटे के मां-बाप बने थे।
फराह ने खास अंदाज में किया पोस्ट
फराह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'हैप्पी बर्थडे माय डार्लिंग @mirzasaniar..इस साल सिर्फ खुशी और तुम्हारे लिए प्यार और हमेशा . सानिया मॉम को भी हैप्पी बर्थडे.. बर्थडे शेयर करने के लिए बेस्ट पर्सन with..तुम्हारी मां @nasimamirza गेस्ट अपीयरेंस @ananyabirla.'












Click it and Unblock the Notifications