ISSF जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारत को गोल्ड, अभिनव साव और गौतमी भनोट ने लगाया सटीक निशाना

ISSF Junior World Championship: जूनियर निशानेबाजी चैम्पियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित वर्ग में गोल्ड मेडल मिला है। अभिनव साव और गौतमी भनोट की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है। कोरिया के चांगवोन में चल रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय जोड़ी ने फ़्रांस की जोड़ी को पराजित कर दिया।

भारत का यह तीसरा गोल्ड मेडल है और तालिका में दूसरा स्थान है। भारत के बराबर पदक के बाद भी चीन पहले स्थान पर है। चीन के 2 रजत पदक है। भारत के दो कांस्य और एक रजत पदक है। भारतीय जोड़ी ने फ्रांस की जोड़ी को 17-13 से पराजित कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया।

issf junior championship

अभिनव और गौतमी की जोड़ी ने क्वालिफिकेशन में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों ने 627.4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और गोल्ड मेडल मैच खेलने का अधिकार हासिल कर लिया। भारत का प्रदर्शन अब तक इस स्पर्धा में शानदार रहा है।

फ्रांस की जोड़ी ओशियन मुलर और रोमेन औफेरे ने मिलकर शुरुआत में भारतीय जोड़ी के सामने जबरदस्त प्रदर्शन किया। शुरुआत में ये दोनों आगे थे और भारतीय जोड़ी 0-4 से पिछड़ गई थी। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने बेहतरीन निशाने लगाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+