करीब 125 किलो वजनी हेवीवेट बाहुबली फाइटर, डाइट जानकर आप भी दंग रह जाएंगे
किसी भी खेल में खिलाड़ी के लिए फिटनेस सबसे ज्यादा मायने रखती है क्योंकि फिटनेस ही तय करती है कि उनका करियर कितना लंबा होगा। फिटनेस को बनाए रखने के लिए सही मात्रा में डाइट का होना बहुत जरूरी होता है।
यह मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) जैसे खेल में और भी अहम हो जाता है। ONE Championship के हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन "रग रग" ओमार केन की डाइट बहुत तगड़ी है, जिसके बारे में सुनकर भी फैंस हैरान रह जाएंगे।

हल्का नाश्ता, दोपहर और रात के खाने में नहीं रखते कोई कमी
तकरीबन 125 किलो के इस सेनेगली फाइटर को फाइट के लिए अपना तय वजन बनाए रखने के लिए अच्छी-खासी खुराक की जरूरत होती है। वह दिन की शुरुआत हल्के-फुल्के नाश्ते के साथ करते हैं, जिसमें तीन-चार अंडों के अलावा प्रोटीन और दूसरे हेल्थ सप्लीमेंट होते हैं। वहीं उनका दोपहर और रात का खाना कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर होता है।
उन्होंने बताया, "मैं ज़्यादातर चावल और मीट या चावल और मछली खाता हूं। आमतौर पर दोपहर और रात के खाने में करीब एक-एक किलो मीट खाता हूं। यही मुझे मजबूत बनाए रखता है। लेकिन जब मैं ट्रेनिंग कैंप में नहीं होता, तो सोने से पहले पिज़्ज़ा और चीज़बर्गर जैसी चीजें भी खा लेता हूं।"
एक मौके पर खाईं 18 मटन चाप
अपने भारी-भरकम वजन के बावजूद केन बहुत ही फुर्तीले हैं और रिंग में विरोधियों को हक्का-बक्का कर देते हैं। ONE में सात मैचों को जीत चुके सुपरस्टार ने एक बार थाईलैंड का किस्सा बताया, जहां उन्होंने भारी मात्रा में मटन खाया था।
सेनेगल के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक ने पुराने किस्से को याद करते हुए कहा, "मैं एक बार में दो किलो तक मटन चाप खा सकता हूं। थाईलैंड में अपनी एक फाइट के बाद मैंने 18 मटन चाप खाए थे। इसमें काफी कोलेजन होता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों की रिकवरी में बहुत मदद करता है। इसमें आयरन और प्रोटीन से भरपूर होता है।"












Click it and Unblock the Notifications