3 एथलीट जिनके जीवन में योग है शामिल, टेनिस जगत का दिग्गज भी लिस्ट में शामिल
योग हजारों साल पुरानी प्रथा है। भारत में इसकी शुरुआत हुई थी। ऐसा भी बताया जाता है कि मिश्र में भी योग की प्रथा रही है। बाद में यह धारणा भी देखने को मिली कि योग सिर्फ फिटनेस से जूझ रहे लोगों के लिए है। मोटे लोगों को योग से जोड़ दिया गया।
खेलों और एथलीट से जुड़े लोग अपनी फिटनेस पर अच्छी तरह काम करते हैं। उनके लिए प्रोफेशनल ट्रेनर भी होते हैं। महंगे उपकरणों की सुविधा भी होती है। इन सबके बाद खेल जगत से जुड़े लोग योग में भरोसा करते हैं और योग को अपनाने में उन्होंने कोई झिझक महसूस नहीं की। टेनिस के तीन ऐसे ही खिलाड़ियों का जिक्र यहाँ किया गया है, जिनके जीवन में योग है।

नोवाक जोकोविक: टेनिस जगत में धांसू खिलाड़ी जोकोविक किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सर्बिया से आने वाले जोकोविक की तगड़ी फिटनेस है लेकिन वह योग भी करते हैं। उन्होंने 36 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर हर किसी को दाँतों तले ऊँगली दबाने पर मजबूर कर दिया। योग से मानसिक रूप में मजबूती मिलती है और चोट के बाद रिकवरी के लिए भी योग एक अलग मानसिकता बनाता है। जोकोविक के डॉक्टर ने उनको योग अपनाने की सलाह दी थी।
इगा स्विटेक: पोलैंड की 23 वर्षीय महिला टेनिस खिलाड़ी ने भी योग अपनाया है। वह कोर्ट में मुंह पर टेप लगाकर खेलते दिखी हैं। इससे वह सुर्ख़ियों में रही हैं। वह मुंह पर टेप इसलिए लगाने लगी है क्योंकि नाक से साँस लेना योग में मौलिक तत्व है। इससे गति में स्थिरता आती है और शान्ति भी मिलती है। इन सबको देखते हुए स्विटेक ने योग अपना लिया। नाक से साँस लेने से ऑक्सीजन भी ज्यादा पहुँचती है।
न्यूजीलैंड रग्बी टीम: रग्बी में न्यूजीलैंड टीम का कोई मुकाबला नहीं है। 80 फीसदी मैचों में यह टीम जीत दर्ज करती है। रग्बी टीम ने भी योग अपनाया है। वे रग्बी के इतिहास में सबसे सफल टीमों में से एक हैं। न्यूजीलैंड रग्बी टीम ने योग को अपनी ट्रेनिंग का एक हिस्सा बनाया और इससे खिलाड़ियों को मानसिक तौर पर मजबूत करने का प्रयास भी हुआ है। हर दिन ट्रेनिंग से पहले एक छोटा सेशन योग का किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications