पेरिस ओलंपिक से आते ही 24 वर्षीय खिलाड़ी का टेबल टेनिस से संन्यास, जानिए क्यों लिया यह चौंकाने वाला फैसला

पेरिस ओलंपिक के दौरान भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल तक जाने में सफल रही थी। हालांकि इससे आगे टीम इंडिया नहीं पहुँच पाई। भारतीय टीम में एक खिलाड़ी की उम्र मात्र 24 वर्ष थी।

भारतीय टीम में शामिल युवा खिलाड़ी का नाम अर्चना कामथ है। कामथ ने टीम की सफलता में अपना अहम योगदान दिया था लेकिन अब उन्होंने एक बड़ा फैसला लेते हुए चौंका दिया है। दरअसल अर्चना ने अब टेबल टेनिस आगे नहीं खेलने का फैसला लिया है।

archana kamath

अर्चना ने प्रतिस्पर्धी टेबल टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है और इसके पीछे की वजह का भी वर्णन किया है। करियर शुरू होते ही अर्चना ने इसे खत्म करने का फैसला ले लिया जो काफी हैरान करने वाला है। उन्होंने अपने दूसरे गोल के लिए टेबल टेनिस को छोड़ दिया।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार अर्चना ने कहा कि मैंने प्रतिस्पर्धी टेबल टेनिस से संन्यास सिर्फ शिक्षा के कारण लिया है। ऐसा भी नहीं है कि फाइनेंस से संबधित कोई समस्या है। अर्चना ने कहा कि मैं सरकार और फैन्स से मिले प्रयास को देखकर अभिभूत हूँ।

कामथ ने यह भी कहा कि टेबल टेनिस में मेरे 15 साल काफी शानदार रहे। मुझे इतने लम्बे समय तक खेलने का मौका मिला और इस खेल के प्रति मेरा प्यार बरकरार रहेगा। मुझे अपने देश के लिए बेस्ट देने का मौका मिला और इससे बड़ी बात कोई हो ही नहीं सकती है। इसके अलावा कामथ ने उन लोगों और संगठनों का धन्यवाद किया जिन्होंने इस सफर में उनका काफी सपोर्ट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+