चीन के 17 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी की खेलते समय मौत, वीडियो देख पीवी सिन्धु ने जताया दुःख
जीवन छोटा हैं, यहाँ कब क्या हो जाएगा इसके बारे में कोई नहीं जानता है। ऐसा ही कुछ खेल जगत में हुआ है। बैडमिंटन की दुनिया से एक बुरी खबर सामने आ रही है। 17 वर्ष के एक खिलाड़ी की जान चली गई है। यह मृत्यु हर किसी को हिला देने वाली है। खबर चीन से है।
चीन के खिलाड़ी झांग झिजी की मृत्यु हो गई है। झांग जिझी का निधन कार्डिएक अरेस्ट की वजह से हुआ है। रविवार देर रात की घटना है। इस खबर से बैडमिंटन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पिछले साल ही उनको चीन की नेशनल यूथ टीम में शामिल किया गया था।

एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सर्विस का सामना करने के लिए तैयार होते समय खिलाड़ी कोर्ट में ही गिर जाता है। वह उठने का प्रयास भी करता है लेकिन सफलता नहीं मिल पाती है। बाद में टूर्नामेंट के आयोजक मैदान पर आते हैं।
इंडोनेशिया में एक टूर्नामेंट के दौरान यह घटना घटित होती है। एशिया जूनियर चैम्पियनशिप के तहत खेलने के लिए झांग वहां खेलने के लिए गए हुए थे और कोर्ट पर गिरने के बाद उनको अस्पताल लेकर जाया गया लेकिन फायदा नहीं हुआ और उनका निधन हो गया।
स्टार भारतीय खिलाड़ी पीवी सिन्धु ने इस पर घर दुःख जताया है। सिन्धु ने एक्स पर लिखा कि जूनियर एशियन बैडमिंटन चैम्पियनशिप से झांग झिजी को खोने की खबर आई है। इस कठिन समय में मेरी सांत्वना इस झांग के परिवार के साथ है। दुनिया ने आज एक बेहतरीन प्रतिभा को खो दिया।












Click it and Unblock the Notifications