'दुश्मनों में मेरे पति भी हैं, निहायती घटिया...', हसीन जहां ने मोहम्मद शमी को लेकर कह दी बड़ी बात

Hasin Jahan News: भारतीय क्रिकेटर और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) से अलग हुईं उनकी पत्नी हसीन जहां अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। वर्ल्ड कप-2023 के बाद से हसीन जहां अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार पोस्ट कर मोहम्मद शमी पर तंज कस रही हैं।

हसीन जहां ने फिर से अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर मोहम्मद शमी पर तंज करते हुए पोस्ट किया है। मोहम्मद शमी को हसीन जहां ने घटिया आदमी कहा है। हसीन जहां ने ये भी कहा है कि शमी उनके दुश्मनों की लिस्ट में भी शामिल हैं।

Hasin Jahan

वीडियो शेयर कर हसीन जहां से शमी पर साधा निशाना

हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर 13 जनवरी को एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एक शख्स को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि, 'कभी-कभी कुदरत जानबूझकर आपके ऊपर कोई बंदे छोड़ देती है, जो आपको जलील करते हैं...आपसे बैर रखते हैं...आपकी बुराईयां करते हैं... जो आपमें होते भी नहीं हैं...इसका मतलब एक ये है कि तरक्की की राहें खुल रही हैं... और आप जरूर-जरूर तरक्की करेंगे...क्योंकि अगर किसी के कहने से कुछ होता तो पूरी दुनिया खत्म हो जाती...।'

हसीन जहां बोलीं- 'मेरे पति दुश्मनों में शामिल हैं...'

हसीन जहां ने कहा, ''अल्लाह हू अकबर, बिल्कुल सही है और सच बात है। मेरे दुश्मनों की हर कोशिश हमेशा नाकाम रही है। शुक्र अल्हम्दुलिल्लाह। मैं अल्लाह की हर एक आजमाइश के लिए शुक्र गुजार हूं।''

हसीन जहां ने आगे लिखा, ''बस कभी-कभी बुरा लगता है, अल्लाह ने दुश्मनों में मेरे हसबैंड (पति) को भी शामिल किया है। जिस इंसान से मेरी जिंदगी थी, उसी इंसान को निहायती घटिया, बनाकर खड़ा कर दिया।''

हसीन जहां ने आखिर में लिखा, ''इसमें भी अल्लाह ताला ने कुछ बेहतरी रखी है। इंशाअल्लाह।''

2018 में हसीन जहां से अलग हुए थे मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी 2018 में अपनी पत्नी हसीन जहां से अलग हो गए थे। हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर घरेलू हिंसा और व्यभिचार का आरोप लगाया था।

शमी पर घरेलू दुर्व्यवहार का आरोप लगाने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद मोहम्मद शमी और हसीन जहां एक कड़वी कानूनी लड़ाई में उलझ गए हैं। शिकायत के बाद, शमी पर घरेलू दुर्व्यवहार और हत्या की कोशिश के गैर-जमानती आरोप लगाए गए हैं।

हसीन जहां ने दावा किया कि जब भी मोहम्मद शमी और उनका परिवार उत्तर प्रदेश में उनके होमटाउन जाता था तो उन्हें प्रताड़ित किया जाता था। हालांकि, मोहम्मद शमी ने हमेशा हसीन जहां के दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है।

सितंबर 2023 में विश्व कप शुरू होने से पहले, शमी कोलकाता की एक स्थानीय अदालत में पेश हुए थे और 2018 में हसीन जहां द्वारा दायर घरेलू हिंसा मामले में उन्हें जमानत मिल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+