'मैं जुल्म के खिलाफ खड़ी हुई तो कुत्ते भौंकने लगे...', शमी की अलग हुई पत्नी ने अब क्यों कहा ऐसा?
Hasin Jahan News: भारतीय क्रिकेटर और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से अलग हुईं उनकी पत्नी हसीन जहां लगातार चर्चाओं में बनी रहती हैं। मोहम्मद शमी को लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हसीन जहां लगातार कमेंट करते रहती हैं।
हसीन जहां मोहम्मद शमी पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। वर्ल्ड कप में शमी के शानदार प्रदर्शन के दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू दिया था, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। इसके बावजूद हसीन जहां अपनी बातों को सोशल मीडिया पर रखती हैं।

हसीन जहां बोलीं- 'जुल्म के खिलाफ खड़ी हुई तो मुझे पर कुत्ते भौंकने लगे'
हसीन जहां ने वीडियो पोस्ट कर इंस्टाग्राम पर लिखा, ''मैं जुल्म के खिलाफ खड़ी हुई तो मुझे पर कुत्ते भौंकने लगे।'' जिस वीडियो को शेयर कर हसीन जहां ने ये पोस्ट लिखा है...उसमें एक मौलाना इंसान को कैसा बर्ताव करना चाहिए...इसपर अपनी राय देते दिख रहे हैं।
वीडियो में एक मौलाना कहते हैं, ''इंसान वो इंसान नहीं, जो दूसरों के दुख दर्द को महसूस ना करें और उसे दूर करने की कोशिश ना करे। इंसान तो वही है, जो जरूरतमंदों का साथ दे और जालिम को जुल्म करने से रोके। खामोश रहना...जालिम के साथ देने जैसा ही है।''
2014 में हसीन जहां ने शमी से की थी शादी, अब चल रहा है तलाक केस
मोहम्मद शमी की जिंदगी विवादों से भरी रही है। उनकी पत्नी हसीन जहां के उन पर लगाए गए आरोपों की वजह से मोहम्मद शमी कई बार विवादों में आए हैं। मोहम्मद शमी ने 2014 में हसीन जहां से शादी की थी। शादी के 4 साल बाद ही 2018 में हसनी जहां ने मोहम्मद शमी पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे।
हसीन जहां ने घरेलू हिंसा, शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न से लेकर मैच फिक्सिंग करने तक के आरोप लगा दिए थे। फिलहाल दोनों के बीच की कानूनी लड़ाई काफी लंबी खींच गई है। दोनों का तलाक केस चल रहा है।
मोहम्मद शमी और हसीन जहां की शादी से एक बेटी भी है। बेटी हसीन जहां के साथ रहती है। वर्ल्ड कप मैच के दौरान हसीन जहां ने कहा था कि मोहम्मद शमी जितने अच्छे खिलाड़ी हैं, काश उतने ही अच्छे इंसान, पति और पिता भी होते।












Click it and Unblock the Notifications