शादी के 20 साल बाद आई मैरी कॉम-ऑनलर के रिश्ते में दरार! क्या बनी दोनों के अलग होने की वजह?
Mary Kom: भारत की शान, छह बार की वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक मेडल विजेता बॉक्सर एमसी मैरी कॉम (Mary Kom) हमेशा अपनी दमदार पंच और जिंदादिली के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इस बार वो रिंग के बाहर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।
आमतौर पर अपने निजी जीवन को लाइमलाइट से दूर रखने वाली मैरी कॉम अब एक अलग ही वजह से सुर्खियों में हैं - उनकी शादीशुदा जिंदगी में आ चुकी खामोश दूरी। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मैरी कॉम और उनके पति करंग ऑनखोलर उर्फ ऑनलर पिछले कुछ समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं।

भले ही दोनों के बीच अभी कानूनी तौर पर तलाक नहीं हुआ है, लेकिन उनका अलग-अलग रहना कई सवालों को जन्म दे रहा है। देश भर के फैंस और खेल प्रेमियों के लिए यह खबर चौंकाने वाली है, क्योंकि ये वही जोड़ी है जिसे सालों तक एक मजबूत रिश्ते और समझदारी की मिसाल माना जाता रहा है। लेकिन अब ऐसा लगता है कि कुछ अनकही बातें दोनों को अलग कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: ग्लेन मैक्सवेल को BCCI ने किस गलती की दी इतनी बड़ी सजा? ऑलराउंडर पर ठोका भारी जुर्माना
चुनावी हार बनी रिश्ते में दूरी की वजह?
सूत्रों के अनुसार, 2022 के मणिपुर विधानसभा चुनाव में ऑनलर की हार के बाद से ही दोनों के बीच दूरी बढ़नी शुरू हुई। चुनावी नतीजों ने ना सिर्फ भावनात्मक बल्कि आर्थिक तौर पर भी परिवार पर असर डाला। इसी के बाद से मैरी कॉम और ऑनलर की शादीशुदा ज़िंदगी में दरार आनी शुरू हो गई।
बच्चों के साथ फरीदाबाद में रह रहीं मैरी
खबरों के मुताबिक, मैरी कॉम इस समय अपने चारों बच्चों के साथ फरीदाबाद में रह रही हैं। वहीं उनके पति ऑनलर दिल्ली में अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ रह रहे हैं। इस फिजिकल दूरी ने उनके रिश्ते को लेकर और भी चर्चाएं तेज कर दी हैं।
राजनीति और पैसों ने बढ़ाया तनाव
बताया जा रहा है कि ऑनलर ने चुनावी प्रचार में करीब 2 से 3 करोड़ रुपये खर्च किए थे। लेकिन हार के बाद उन्हें भारी नुकसान हुआ। यही बात मैरी कॉम को पसंद नहीं आई और इसी के चलते दोनों के बीच तनाव और गहराता गया।
नए रिश्ते की भी उड़ रही हैं खबरें
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मैरी कॉम अब किसी नए रिश्ते में हो सकती हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यहां तक कि एक अफवाह यह भी है कि उनका नाम एक और बॉक्सर के पति से जोड़ा जा रहा है, लेकिन इसके कोई ठोस सबूत सामने नहीं आए हैं।
राजनीति में बढ़ती दिलचस्पी भी बनी दूरी की वजह?
मैरी कॉम हाल के समय में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ जुड़ाव को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि राजनीति में उनकी बढ़ती सक्रियता ने भी पति-पत्नी के रिश्ते पर असर डाला है।
अब तक नहीं आया कोई आधिकारिक बयान
मैरी कॉम और ऑनलर दोनों ने अब तक इस पूरे मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में इनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाएं तेज़ होती जा रही हैं।
ये भी पढ़ें: IPL Mein Aaj Kiska Match Hai, 9 April: आईपीएल में आज किसका मैच है- GT vs RR












Click it and Unblock the Notifications