कौन हैं मैरी कॉम के पति ऑनलर? 25 साल पहले कुछ यूं शुरू हुई थी प्रेम कहानी, अब आईं दरार की खबरें!
Mary Kom Love Story: भारत की सबसे कामयाब और जानी-मानी महिला बॉक्सर मैरी कॉम की जिंदगी रिंग के बाहर भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। जितनी मजबूत वो प्रतिद्वंदी के सामने दिखती हैं, उतनी ही भावुक और समर्पित वो अपने परिवार को लेकर भी रही हैं।
मैरी की जिंदगी में उनके पति ऑनलर कॉम की भूमिका सिर्फ एक जीवनसाथी की नहीं रही, बल्कि वो उनके सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम रहे हैं। दोनों की जोड़ी को हमेशा एक आदर्श माना गया - जहां पति ने पत्नी के सपनों को अपनी प्राथमिकता बना लिया। लेकिन अब जो खबरें सामने आ रही हैं, वो इस जोड़ी के रिश्ते में आई दूरियों की ओर इशारा कर रही हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो दोनों करीब तीन साल से अलग-अलग घरों में रह रहे हैं। मीडिया में उनके अलगाव की बात इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, दोनों की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प रही है। आइए जानते हैं उनके ढाई दशक पुरानी लव स्टोरी के बारे में...
ये भी पढ़ें: शादी के 20 साल बाद आई मैरी कॉम-ऑनलर के रिश्ते में दरार! क्या बनी दोनों के अलग होने की वजह?
ऐसे शुरू हुई कहानी
साल 2000 में दिल्ली में मैरी और ऑनलर की मुलाकात एक अनोखे मोड़ पर हुई। मैरी किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने दिल्ली आई थीं और इसी दौरान उनका सामान खो गया। उस वक्त ऑनलर, जो दिल्ली यूनिवर्सिटी में लॉ के छात्र थे, ने उनकी मदद की। यही छोटा-सा साथ धीरे-धीरे एक गहरे रिश्ते में बदल गया।
2005 में हुई शादी, बना खुशहाल परिवार
पांच साल की दोस्ती और रिलेशनशिप के बाद 2005 में दोनों ने शादी कर ली। 2007 में उनके जुड़वां बेटे हुए और 2013 में एक और बेटे के जन्म से परिवार और बड़ा हो गया। 2018 में उन्होंने एक बेटी को गोद लिया, जिससे मैरी का बेटी का सपना भी पूरा हो गया।
मैरी के लिए ऑनलर ने छोड़ा अपना सपना
ऑनलर खुद एक अच्छे फुटबॉलर थे, लेकिन उन्होंने मैरी की बॉक्सिंग को प्राथमिकता दी। उन्होंने अपने करियर को होल्ड पर रखकर घर और बच्चों की जिम्मेदारी संभाली। इससे मैरी को निश्चिंत होकर खेल पर ध्यान देने का मौका मिला। मैरी ने कई इंटरव्यू में माना है कि अगर ऑनलर न होते, तो वो इतनी बड़ी मुकाम शायद हासिल नहीं कर पातीं।
अब आई रिश्तों में दूरियां
हाल के समय में कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं जो बताते हैं कि इस जोड़ी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। 2022 में ऑनलर ने मणिपुर विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए। इसके बाद उनके जीवन में आर्थिक और निजी परेशानियां बढ़ गईं। कहा जा रहा है कि मैरी अपने बच्चों के साथ फरीदाबाद में रहने लगी हैं, जबकि ऑनलर अब भी दिल्ली में हैं।
अफेयर की अफवाहें
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि मैरी किसी और रिश्ते में हैं। हालांकि, अभी तक ना मैरी और ना ही ऑनलर की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान आया है।
फिल्म में दिखी उनकी प्रेम कहानी
2014 में आई फिल्म "मैरी कॉम" में भी उनकी और ऑनलर की कहानी को दिखाया गया था। लोगों ने इस फिल्म को खूब सराहा और दोनों की जोड़ी को एक प्रेरणास्रोत माना।
ये भी पढ़ें: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं मैरी कॉम, क्या है पति के कमाई का जरिया? पति-पत्नी की नेट वर्थ में है इतना अंतर
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications