Pro Kabaddi League: किन कप्तानों ने जीता है प्रो कबड्डी लीग का ख़िताब, देखें पूरी लिस्ट

Winning Captains Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग हर साल की तरह एक बार फिर से आ गया है। गेम में कप्तान और खिलाड़ी दोनों की रणनीति और मैदान पर निष्पादन दोनों अहम होते हैं। 11 सीजन समाप्त होने के बाद इस बार 12वां सीजन खेला जाएगा और इसकी तैयारी हो गई है।

कोई भी नया सीजन पुराने आंकड़ों, रिकॉर्ड और कारनामों के बाद आता है। ऐसे में उन कप्तानों को भी देखा जाना चाहिए, जो अभी तक प्रो कबड्डी लीग की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं। कुछ कप्तानों की किस्मत काम नहीं कर पाई, इस वजह से उनको जीत दर्ज करने का मौका नहीं मिला।

pro kabaddi league

प्रो कबड्डी लीग में ट्रॉफी उठाने वाले पहले कप्तान का नाम नवनीत गौतम है, वह जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान थे और यह साल 2014 की बात है। उस समय जयपुर ने पहला टाइटल जीता था। सामने यूमुम्बा खेल रही थी। इसके बाद तो कई कप्तान आए और उन्होंने खिताबी जीत दर्ज कर तहलका मचाने का काम किया।

प्रो कबड्डी लीग में पटना पाइरेट्स ने सबसे ज्यादा धमाका किया है। यह एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने तीन बार लगातार टाइटल अपने नाक करते हुए हैट्रिक बना दी। जयपुर पिंक पैंथर्स ने दो बार खिताबी जीत अपने नाम की है। पिछले सीजन खिताबी जीत हरियाणा स्टीलर्स ने दर्ज की थी।

तमिल थलाइवाज, गुजरात, यूपी वॉरियर्स जैसी कई ऐसी टीमें अब भी अपना पहला खिताब जीतने में सफल नहीं हो पाई हैं। इन टीमों की तरह से हर सीजन जोर आजमाइश होती रही है लेकिन टाइटल अब तक हसिल नहीं हो पाया है। इस सीजन शायद इनमें से कोई चैम्पियन मिल जाए।

प्रो कबड्डी लीग जीतने वाले कप्तान

नवनीत गौतम- जयपुर पिंक पैंथर्स (2014)
अनूप कुमार- यूमुम्बा (2015)
मनप्रीत सिंह- पटना पाइरेट्स (2016)
धर्मराज चेलराथन- पटना पाइरेट्स (2016)
परदीप नरवाल- पटना पाइरेट्स (2017)
रोहित कुमार- बेंगलुरु बुल्स (2018-19)
मनिंदर सिंह- बंगाल वॉरियर्स (2019)
जोगिंदर नरवाल- दबंग दिल्ली (2021-22)
सुनील कुमार- जयपुर पिंक पैंथर्स (2022)
असलम इनामदार- पुणेरी पलटन (2023-24)
जयदीप दहिया- हरियाणा स्टीलर्स (2024)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+