Pro Kabaddi League: कौन हैं गुजरात जायंट्स के नए कप्तान, प्रो कबड्डी लीग में खिताब जीतने की होगी चुनौती
Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग शुरू होने का समय जैसे ही नजदीक आ रहा है, टीमों की तैयारी भी उसी हिसाब से आगे बढ़ रही है। कई टीमों में बदलाव देखने को मिला है। कप्तानी भी नए हाथों में दी गई है। हर टीम का प्रयास यही रहेगा कि अन्य टीमों को पीछे छोड़कर टाइटल हासिल किया जाए।
गुजरात जायंट्स ने भी बदलाव के इस दौर में अपने नए कप्तान के नाम की घोषणा कर दी। गुजरात की टीम में नए कप्तान के अलावा उपकप्तान भी बनाया गया है। हालांकि गुजरात ने अपने कप्तान की घोषणा करने में देरी की है लेकिन विचार करने के बाद निर्णय लिया गया है।

कौन हैं गुजरात के कप्तान
पिछले सीजन गुजरात की कप्तानी फजल अत्राचली के हाथों में थी लेकिन इस बार इसमें बदलाव करने का फैसला लेते हुए एक भारतीय डिफेंडर के हाथों में थमाया गया है। कप्तान नीरज कुमार के ऊपर गुजरात को ज्यादा ऐसे खर्च नहीं करने पड़े थे। महज 35 लाख रुपये की धन राशि देकर नीरज को गुजरात में लाया गया था।
पिछले सीजन पटना पाइरेट्स में थे नीरज
प्रो कबड्डी लीग के पिछले सीजन में नीरज कुमार पटना पाइरेट्स की टीम में शामिल थे। उन्होंने 14 मैचों में में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने कुल 31 टैकल पॉइंट्स अपने नाम किये थे। उनके करियर में कुल 172 टैकल पॉइंट्स हैं। डिफेंस में महारथ हासिल होने के कारण नीरज को गुजरात में लाकर कप्तान बना दिया गया।
उपकप्तान के ऊपर एक नजर
गुजरात में उपकप्तान की जिम्मेदारी गुमान सिंह को सौंपी गई है। सीजन 10 में वह यू मुम्बा के लिए खेलते हुए नजर आए थे। रेडिंग में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। इसे देखते हुए गुजरात की टीम नीलामी में अन्य सभी टीमों से भिड़ गई थी। 1 करोड़ 97 लाख की राशि के साथ उनको लाया गया था। अब उनको उपकप्तान के रूप में बड़ी जिम्मेदारी भी दी है।












Click it and Unblock the Notifications