Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PKL 2022: प्लेऑफ के लिये तय हो गई हैं 6 टीमें, जानें किस-किस ने किया क्वालिफाई

नई दिल्ली। बेंगलुरु में एक साल के इंतजार के बाद आयोजित किये गये वीवो प्रो कबड्डी लीग का 8वां सीजन अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है, जहां पर फैन्स को जल्द ही नया चैम्पियन देखने को मिल सकता है। लगातार 60 दिन के अंदर 132 मैचों के आयोजन के बाद लीग स्टेज समाप्त हो चुका है और प्रो कबड्डी लीग के प्लेऑफ के लिये 6 टीमें तय हो चुकी हैं। प्लेऑफ के लिये जिन 6 टीमों का चयन हुआ है उसमें पटना पाइरेटस, दबंग दिल्ली केसी, यूपी योद्धा, गुजरात जाएंटस, बेंगलुरू बुल्स और पुणेरी पल्टन का नाम शामिल है जो कि खिताब के लिये लड़ती नजर आयेंगी।

PKL 2022
Photo Credit: Pro Kabaddi League Media

लीग स्टेज में फैन्स को काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले, जिसकी वजह से आखिरी दिन तक टॉप 6 टीमों का पता नहीं लग सका, हालांकि अंत में प्लेऑफ के लिये क्वालिफाई करने वाली 6 टीमों का पता चल ही गया। यह रोमांच लीग के बचे हुए नॉकआउट में भी जारी रहता नजर आयेगा, जिसका आगाज 21 फरवरी से किया जायेगा।

और पढ़ें: IND vs WI: ईडन गार्डन्स पर जीत के साथ रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, दुनिया की नंबर 1 टी20 टीम बना भारत

प्रो कबड्डी लीग के 8वें सीजन का पहला प्लेऑफ मैच 21 फरवरी को खेला जायेगा, जबकि दूसरा मैच 23 फरवरी को आयोजित होगा। टूर्नामेंट का आखिरी मैच 25 फरवरी को खेला जाना है। पीकेएल के आयोजक मार्शल स्पोर्टस ने बायोबबल में 900 से ज्यादा खिलाड़ियों, कोच, टीम और लीग स्टाफ की मौजूदगी में सुरक्षित तरीके से मैचों का आयोजन किया और बचे हुए मैचों का आयोजन करने की ओर भी देख रही है।

गौरतलब है कि वीवो प्रो कबड्डी लीग के सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्टस नेटवर्ट और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर किया जा रहा है।

और पढ़ें: विवाद के बीच रिद्धिमान साहा के समर्थन में उतरे हरभजन-आरपी सिंह, बीसीसीआई से की खास अपील

vivo Pro Kabaddi League - Season 8 Schedule (Playoffs & Final)
Match 1 Match 2
Date Day of the Week Team A Team B Team A Team B
21-Feb-22 Monday* U.P. Yoddha
v/s
Puneri Paltan
Gujarat Giants
v/s
Bengaluru Bulls
22-Feb-22 Tuesday REST DAY
23-Feb-22 Wednesday* Patna Pirates
v/s
Winner Eliminator 1
Dabang Delhi K.C.
v/s
Winner Eliminator 2
24-Feb-22 Thursday REST DAY
25-Feb-22 Friday** Final
Winner Semi-Final 1
v/s
Winner Semi-Final 2
*Matches start 1930 hrs IST onwards
**Match start 2030 hrs IST onwards

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+