PKL 2022: पुणेरी पलटन को हराकर हरियाणा स्टीलर्स ने हासिल की चौथी जीत, 7 अंक से हराया

PKL 2022

नई दिल्ली। बीते तीन मैचों में दो हार और एक टाई के बाद आखिरकार हरियाणा स्टीलर्स ने बुधवार को जीत हासिल कर ली। शेराटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड होटल एवं कन्वेंशन सेंटर में खेले गए वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के 64वें मुकाबले में हरियाणा ने पुनेरी पल्टन को 37-30 के अंतर से हरा दिया। दोनों टीमों का यह 11वां मैच था। हरियाणा की यह अब तक की चौथी जीत है जबकि पल्टन को सातवीं हार मिली है। हरियाणा की जीत के हीरो उसके डिफेंडर-जयदीप और मोहित रहे। दोनों ने सात-सात अंक जुटाए। कप्तान विकाश कंडोला ने 8 अंक का योगदान दिया। पल्टन की ओर से विश्वास एस. ने सात अंक जुटाए जबकि कप्तान नितिन तोमर को पांच अंक मिले।

पल्टन के स्टार रेडर असलम इनामदार (4 अंक) को बाहर रखने की रणनीति हरियाणा की रणनीति सफल रही। छह मिनट के खेल के बाद स्कोर 5-5 था और इस दौरान असलम दो बार आउट किए गए। आठवें मिनट में हरियाणा के लिए डू ओर डाई रेड पर मीतू गए लेकिन विशाल भारद्वाज ने उन्हें लपक लिया। पल्टन को 2 अंक की लीड मिल गई थी।

और पढ़ें: PKL 2022: रोमांचक मुकाबले में गुजरात को नहीं मिली जीत, यु मुंबा ने आखिरी मिनट में की वापसी

अब हरियाणा के लिए सुपर टैकल आन था। रवि सेल्फ आउट हुए जबकि असलम टैकल किए गए। हरियाणा को दो और पुणे को एक अंक मिला। स्कोर 8-7 था और सुपर टैकल अभी भी आन था। विकास कंडोला ने रेड पर अंक लेकर टीम को ऑल आउट से बचाया। स्टीलर्स को 9-8 की लीड चुकी थी। विकाश ने अगले रेड पर विशाल को आउट कर पल्टन को सुपर टैकल की स्थिति में डाल दिया। तोमर ने हालांकि अपनी अगली रेड पर रोहित गुलिया और सुरेंडर नाडा को साफ कर स्कोर 10-10 कर दिया। विकाश अब डू ओर डाई रेड पर थे। वह लपके गए। पल्टन ने स्कोर 11-11 कर दिया। हरियाणा ने डू ओर डाई रेड पर विश्वास एस. को लपक लीड ले ली।

फिर मीतू के खिलाफ पल्टन के डिफेंस ने गलती की। स्कोर 13-11 था लेकिन तोमर ने रेड पर अंक लिया और फिर डिफेंस ने मीतू को सुपर टैकल कर 14-13 की लीड ले ली। एक रेड खाली जाने के बाद तोमर डू ओर डाई रेड पर गए लेकिन लपके गए। हाफ टाइम तक स्कोर 14-14 था। पल्टन के लिए अब भी सुपर टैकल आन था। केन्या के खिलाड़ी विक्टर रेबोरे पल्टन के लिए रेड पर गए और लपके गए। जयदीप ने इसी के साथ हाई-5 पूरा किया। फिर हरियाणा ने पल्टन को ऑल आउट कर 19-15 की लीड ले ली। इसी दौरान मोहित ने भी अपना हाई-5 पूरा किया। इसके बाद हरियाणा ने दो अंक लेकर 21-15 की लीड ले ली।

और पढ़ें: IND vs SA, 1st ODI: पार्ल में भारतीय बल्लेबाजों ने टेके घुटने, साउथ अफ्रीका ने 31 रन से हराया

रोहित गुलिया अपनी अगली रेड पर लाबी में गए लेकिन उनका पीछा करते हुए दो डिफेंडर भी लाबी में चले गए। हरियाणा को दो और पुणे को एक अंक मिले। विकास ने अपनी अगली रेड पर अंक लेकर स्कोर 24-16 कर दिया। विश्वास डू ओर डाई रेड पर अंक लेकर गए। विकाश ने फिर विशाल को आउट किया। पुणे के लिए सुपर टैकल आन था। विश्वास ने रेड पर अंक लेकर स्कोर 19-25 कर दिया। मीतू अब डू ओर डाई रेड पर थे। चार के डिफेंस में असलम सेल्फ आउट हुए। स्कोर 26-19 हो गया था। विकाश की अगली रेड मल्टी प्वाइंट रही। फिर पल्टन ऑल आउट हुए। हरियाणा को 31-21 की लीड मिल गई थी। पल्टन हालांकि आलइन के बाद बैक टू बैक तीन अंक लिए जबकि हरियाणा को एक अंक मिला।

काफी समय के बाद रेड पर आए असलम ने अंक लिया लेकिन सब्सीट्यूट आशीष ने हरियाणा को दो अंक दिलाए। स्कोर 34-25 हो गया था। चार के डिफेंस में असलम रेड पर गए लेकिन मोहित ने उन्हें लपक लिया। फिर हरियाणा ने विश्वास को भी लपक लिया। अब लीड 10 की हो गई थी। यहीं से पल्टन की वापसी मुमकिन नहीं थी और अंततः उसे हार स्वीकार करनी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+