Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PKL 2022: दमदार डिफेंस से जीती यु मुंबा, बंगाल को हराकर हासिल किया छठा पायदान

नई दिल्ली। कप्तान फजल अतराचली (8 अंक) के नेतृत्व में अपने डिफेंस के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत यू मुम्बा ने शेराटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड होटल एवं कन्वेंशन सेंटर में शनिवार को खेले गए वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के 111वें मैच में मौजूदा चैम्पियन बंगाल वॉरियर्स को 37-27 से हरा दिया। इस जीत के साथ मुम्बा अंक तालिका में दो स्थान की छलांग के साथ छठे क्रम पर पहुंच गई है। मुम्बा को सीजन की सातवीं जीत दिलाने में उसके डिफेंस का अहम योगदान रहा, जिसने कुल 16 अंक लिए। इसमें रिंकू के भी 5-अंक शामिल हैं। रेड में मुम्बा के लिए वी. अजीत कुमार ने 9 और अभिषेक सिंह ने 8 अंक लिए। बंगाल के लिए मनिंदर सिंह सिर्फ -अंक बना सके। मुम्बा के डिफेंस ने उन्हें 8 बार लपका। बंगाल की टीम को सीजन की 10वीं हार मिली है।

PKL 2022
Photo Credit: Pro Kabaddi League Media

इससे पहले, मुम्बा के डिफेंस ने अच्छी शुरुआत करते हुए पांच मिनट में तीन अंक लेकर अपनी टीम को 4-1 की लीड दिला दी थी। उसने मनिंदर सिंह को इस दौरान दो बार लपका। अमित निरवाल ने शिवम को टैकल कर उन्हें रिवाइव कराया लेकिन अगली ही रेड पर वह फिर लपके गए। 10वें मिनट में मनोज गौड़ा की रेड पर बंगाल को तीन अंक मिले। अब बंगाल एक अंक की लीड पर थे। अभिषेक सिंह ने हालांकि स्कोर बराबर कर दिया। मुम्बा के लिए सुपर टैकल आन था और रिंकू ने उन्हें डैश कर अपनी टीम को दो अंक दिला दिए। जल्द ही मुम्बा ने 12-9 की लीड ले ली।

मुम्बा हालांकि बावजूद इसके 17वें मिनट में ऑलआउट की कगार पर थे। मनिंदर रेड पर गए और मुम्बा को आलआउट कर अपना खाता खोला। स्कोर 14-14 हो गया था। फिर मनिंदर ने एक और मल्टी प्वाइंट रेड क साथ स्कोर 17-15 कर दिया। हालांकि अगली रेड पर वह लपके गए। हाफ टाइम तक बंगाल को 17-16 की लीड मिली हुई थी।

और पढ़ें: अजिंक्य रहाणे बोले- मैं लगातार खेल रहा था वनडे क्रिकेट फिर अचानक कर दिया बाहर

ब्रेक के बाद मुम्बा ने दो अंक लेते हुए स्कोर बराबर किया और फिर लगातार दो अंकों के साथ लीड भी दो की कर ली। अभिषेक की रेड पर अबोजार मेघानी सेल्फ आउट हुए और फिर बंगाल को आलआउट कर मुम्बा ने 24-17 की लीड ले ली। आलइन के बाद मनिंदर एक बार फिर लपके गए। वह सातवीं बार बाहर गए। फजल ने इसके बाद नबीबक्श को आउट कर अपना हाई-5 पूरा किया। अगली रेड पर मनोज ने मनिंदर को रिवाइव कराया। मनिंदर ने आते ही अंक लिया। इस अंक के साथ मनिंदर पीकेएल इतिहास के दूसरे सबसे सफल रेडर बन गए। और फिर अभिषेक ने अगली रेड पर अबोजार का शिकार किया।

10 मिनट बचे थे और मुम्बा को 8 अंक की लीड मिली हुई थी। फजल ने मनिंदर को लपक लीड 10 की कर दी और फिर अभिषेक ने रनिंग हैंड टच के साथ इसे 11 कर दिया। मुम्बा के डिफेंस ने कुछ गलतियां की, जिससे बंगाल को 2 अंक मिले। पांच मिनट से भी कम समय बचा था और लीड हालांकि अब भी 10 का बना हुआ था।

और पढ़ें: वो सिर्फ 30 गेंदों में ठोंक सकता है 80 रन, हरभजन सिंह ने युवा प्लेयर को लेकर की भविष्यवाणी

नबी ने अगले रेड पर हरेंदर को आउट कर मनिंदर को रिवाइव कराया। अब मुम्बा के लिए डू ओर डाई रेड पर अभिषेक आए लेकिन रण सिंह ने उन्हें लपक लिया। स्कोर 24-32 था। नबी रेड पर आए लेकिन रिंकू ने उनका शिकार कर हाई-5 कर सीजन में 50 टैकल प्वाइंट पूरे किए। फिर फजल ने मनोज को डबल थाई होल्ड कर लीड 10 की कर दी। अंतिम मिनट में बंगाल ने कुछ अंक हासिल कर हार के फासले को कम करने प्रयास किया लेकिन वह उसे सात तक नहीं ले जा सकी, जिसकी बदौलत उसे हार की सूरत में भी एक अंक मिल सकता था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+