PKL 2022: पहले लेग के सफल आयोजन के बाद जारी हुआ दूसरे लेग का शेड्यूल, जानें कैसे हैं मैच

PKL 2022

नई दिल्ली। बेंगलुरू में एक साल के गैप के बाद आयोजित हो रहे प्रो कबड्डी लीग के 8वें सीजन का पहला लेग सफलता पूर्वक समाप्त हो गया है जिसके बाद टूर्नामेंट के आयोजक मशाल स्पोर्टस ने दूसरे लेग के मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रो कबड्डी लीग के पहले लेग में कुल 66 मैच खेले गये थे, जिसके बाद टूर्नामेंट के बचे हुए 33 मैचों का भी ऐलान कर दिया गया है, जिसका आयोजन 20 जनवरी से 4 फरवरी के बीच किया जायेगा। पीकेएल के 8वें सीजन में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया है जिसमें 66 मैच खेले गये, इस दौरान फैन्स को ज्यादा बेहतर कॉम्पिटिशन देखने को मिला। इस दौरान पहले लेग में खेले गये मैचों में जीत का अंतर औसत से 42 प्रतिशत तक कम हो गया है, पीकेल 7 में यह अंतर लगभग 10 अंकोंं का होता था जबकि इस बार यह 6 ही रह गया है।

और पढ़ें: PKL 2022: तेलुगु टाइटंस पर भारी पड़ी यूपी योद्धा की टीम, 6 अंक के अंतर से हराया

इतना ही नहीं टीमों की ओर से कुल अंकों को हासिल करने में औतसन 16 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। गौरतलब है कि आने वाले हफ्तों में खेले जाने वाले 33 मैचों के अंत साथ ही राउंड रॉबिन स्टेज की भी समाप्ति हो जायेगी और अंकतालिका में टॉप 4 पर काबिज रहने वाली टीमों के बीच प्लेऑफ और फिर फाइनल मैच खेला जायेगा। कोरोना वायरस को देखते हुए सभी मैच बायोबबल के अंदर ही खेले जा रहे हैं। पीकेएल 2021-22 के दूसरे हाफ के सभी मैचों का आगाज शाम 7:30 बजे से होगा।

और पढ़ें: PKL 2022: दबंग दिल्ली ने हरियाणा स्टीलर्स पर दर्ज की रोमांचक जीत, 28-25 से हराया

Vivo Pro Kabaddi league Season 8- Second Part Match Schedule
Match 1 Match 2 Match 3
Date Day of the Week Team A Team B Team A Team B Team A Team B
20-Jan-22 Thursday Tamil Thalaivas Gujarat Giants Bengaluru Bulls Patna Pirates
21-Jan-22 Friday Dabang Delhi K.C. Haryana Steelers Bengal Warriors U.P. Yoddha
22-Jan-22 Saturday Patna Pirates Puneri Paltan U Mumba Telugu Titans Jaipur Pink Panthers Tamil Thalaivas
23-Jan-22 Sunday U.P. Yoddha Haryana Steelers Gujarat Giants Bengaluru Bulls
24-Jan-22 Monday Bengal Warriors Jaipur Pink Panthers Puneri Paltan Dabang Delhi K.C.
25-Jan-22 Tuesday Haryana Steelers Gujarat Giants Telugu Titans Patna Pirates
26-Jan-22 Wednesday Tamil Thalaivas U Mumba Bengaluru Bulls Dabang Delhi K.C.
27-Jan-22 Thursday U.P. Yoddha Jaipur Pink Panthers Gujarat Giants Puneri Paltan
28-Jan-22 Friday Patna Pirates Tamil Thalaivas Puneri Paltan Bengal Warriors
29-Jan-22 Saturday U Mumba Haryana Steelers Telugu Titans U.P. Yoddha Dabang Delhi K.C. Gujarat Giants
30-Jan-22 Sunday Jaipur Pink Panthers Patna Pirates Bengaluru Bulls Telugu Titans
31-Jan-22 Monday Haryana Steelers Puneri Paltan U Mumba Dabang Delhi K.C.
01-Feb-22 Tuesday Bengal Warriors Gujarat Giants Tamil Thalaivas Bengaluru Bulls
02-Feb-22 Wednesday U.P. Yoddha Patna Pirates Puneri Paltan U Mumba
03-Feb-22 Thursday Dabang Delhi K.C. Jaipur Pink Panthers Telugu Titans Tamil Thalaivas
04-Feb-22 Friday Haryana Steelers Bengal Warriors Bengaluru Bulls U.P. Yoddha

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+