Pro Kabaddi League: नोएडा में प्रो कबड्डी लीग के पहले मैच में हुई कड़ी टक्कर, मेजबान टीम की करीबी हार

Pro Kabaddi League: नोएडा में प्रो कबड्डी के 45वें मैच में धमाल देखने को मिला। पहले ही मैच में मेजबान यूपी योद्धाज को हार का सामना करना पड़ा है। यूपी की टीम का मैच यू मुम्बा के खिलाफ था। मुकाबला काफी रोचक और करीबी रहा लेकिन अंततः मुम्बा ने इस मैच में 35-33 के अंतर से जीत दर्ज कर ली।

मुम्बा की जीत में कुछ प्लेयर्स का अहम योगदान रहा। रोहित राघव ने 8 अंक हासिल किये। उनके अलावा अजीत चव्हाण को भी 8 अंक मिले। यूपी के लिए भरत का धाकड़ प्रदर्शन कोई काम नहीं आ पाया। भरत ने इस मैच में सुपर टेन लगाया था लेकिन यह बेकार रहा।

pkl

घर में खेल रही यूपी ने शुरुआत तो धांसू अंदाज में की थी। पहले चरण में ही यू मुम्बा को आउट करते हुए 9-1 का स्कोर हासिल कर लिया लेकिन बाद में मुम्बा ने वापसी कर ली। यूपी के लिए भरत ने तबाही मचाते हुए कुछ अंक हासिल किये। हाफ टाइम तक यूपी के पास एक अंक की लीड रही। इसके बाद मुम्बा ने वापसी की, सुनील और रोहित ने मिलकर भरत को आउट कर मुम्बा को एक अंक की लीड दिला दी।

यूपी ने मुम्बा को आउट करते हुए इस मैच में अपना शिकंजा कसा और स्कोर 26-23 हो गया। इस समय यूपी के पास लीड अच्छी थी। इसके बाद अंतिम तीन मिनटों तक यूपी के पास चार अंकों की लीड थी। रोहित ने इसे तीन अंकों का करते हुए स्कोर 31-28 किया। इसके बाद डिफेन्स ने अपना काम कर फासला एक अंक का कर दिया।

इसके बाद भरत ने अकेले ही प्रयास किये लेकिन यूपी की टीम ऑल आउट हो गई और यहाँ से मुम्बा के लिए रास्ता बन गया। मुम्बा ने 34-33 की बढ़त बना ली। यहाँ से यूपी के लिए मामला खराब हो गया। अंतिम रेड पर शिवम आउट हुए और मुम्बा ने मैच अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+