Pro Kabaddi League: यू मुम्बा के एक ही खिलाड़ी ने हासिल किये 19 पॉइंट, जीत के करीब जाकर पटना की हार

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग में पटना पाइरेट्स और यू मुम्बा के बीच मुकाबला कड़ी टक्कर वाला रहा। अंततः मुम्बा ने इस मैच में जीत दर्ज करते हुए पटना को पछाड़ दिया। पटना पाइरेट्स ने प्रयास किया लेकिन मुम्बा ने 42-40 की स्कोरलाइन के साथ मैच अपने नाम कर लिया।

मुम्बा के लिए अजित ने धांसू प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए नियमित अंतराल पर अंक जुटाए। अजित ने अपनी कुल 18 रेड में 19 अंक हासिल किये। पटना के लिए देवांक दलाल ने 15 अंक हासिल किये लेकिन अपनी टीम की हार टालने में कामयाब नहीं हो पाए।

pkl

सात मैचों में चौथी जीत के साथ मुम्बा अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। यह छह मैचों में पटना की तीसरी हार है। शुरुआती 11 मिनट में दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। पटना ने 10-9 की लीड बना रखी थी। देवांक की बदौलत पटना ने 3-1 की लीड के साथ शुरुआत की औऱ फिर अयान ने लीड को 9-6 तक पहुंचा दिया। मुम्बा ने वापसी कर लीड को एक अंक तक सीमित कर दिया।

इसके बाद अजीत चव्हाण ने अपनी हर रेड में अंक हासिल करते हुए मुम्बा को काफी आगे पहुंचा दिया। इस समय लीड 21-17 की हो गई। हाफ टाइम तक स्कोर 24-21 था और मुम्बा को लीड हासिल थी।

इसके बाद के बाद पटना ने मुम्बा को आउट कर 33-29 की लीड ले ली। देवांक के धांसू पॉइंट्स लगातार आ रहे थे। इसके बाद उन्होंने डबल पॉइंट रेड के साथ पटना को 36-31 से आगे कर दिया। हालांकि मुम्बा ने लगातार पांच अंक लेकर फासला 1 का कर दिया। रोहित राघव ने आते ही रेड औऱ डिफेंस में अंक जुटाए। डेढ़ मिनट बचे थे। स्कोर 36-37 हो गया था। इसके बाद डू और डाई रेड से अजीत ने स्कोर बराबर कर दिया। अंतिम रेड तक मामला पटना के पक्ष में था लेकिन संदीप ने पटना को आउट करते हुए मैच 42-40 से मुम्बा के नाम कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+