Pro Kabaddi League: तेलुगु टाइटंस ने टेबल टॉपर हरियाणा स्टीलर्स को उठाकर पटका, शर्मनाक हार झेलने पर किया मजबूर

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग के नोएडा लेग में टेबल टॉपर हरियाणा स्टीलर्स को पराजय का सामना करना पड़ा है। हरियाणा को यह पटखनी तेलुगु टाइटंस के खिलाफ मिली है। हरियाणा की टीम को इस सीजन यह तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। टाइटंस ने यह मैच 49-27 के अंतर से जीत लिया।

तेलुगु टाइटंस ने इस सीजन की छठी जीत दर्ज कर ली और इसमें बड़ा योगदान रक्षा पंक्ति का रहा। रेडिंग में आशीष को कुल 11 अंक मिले। विजय ने भी 8 अंक अपने नाम किये। हरियाणा के लिए राहुल सतपाल ने हाई-5 लगाता और शादलू ने पांच अंक हासिल किये।

pkl

तेलुगु टाइटंस ने इस मैच में फुर्ती काफी दिखाई। सात मिनट के गेम में ही हरियाणा को चित करते हुए ऑल आउट कर दिया। इससे स्कोर 10-4 हो गया और हरियाणा की टीम काफी पीछे चली गई। हालांकि चार अंकों के साथ हरियाणा ने वापसी की लेकिन दो अंक लेकर टाइटंस ने अंकों का अंतर बरकरार रखा।

इसके बाद हरियाणा के डिफेंस और रेडिंग विभाग ने कुछ अंक जुटाए लेकिन टाइटंस अब भी 14-10 की स्कोरलाइन के साथ लीड बनाने में सफल रही। यहाँ से हरियाणा की टीम दूसरी बार आउट हो गई और स्कोर 22-11 हो गया। इससे उनके ऊपर दबाव भी काफी बढ़ गया। 24-11 के स्कोर पर पहला हाफ समाप्त हो गया।

टाइटंस ने वापस आते ही अपना वही रंग दिखाया। हरियाणा यहाँ भी अपना जलवा दिखाने में कामयाब नहीं रही और तीसरी बार ऑल आउट हो गई। अब 33-16 के स्कोर से टाइटंस आसानी से जीत की तरफ बढ़ रही थी। इस बीच हरियाणा को चार अंक मिले लेकिन इससे फायदा नहीं होना था।

रिवाइव होकर आएट शादलू ने बोनस लिया लेकिन अगली रेड पर वह लपक लिए गए। अब टाइटंस 38-22 से आगे थे। हरियाणा के लिए एक बार फिर सुपर टैकल आन था लेकिन सूर्या ने दो अंक की रेड के साथ यह स्थिति टाल दी। इसके बाद टाइम हरियाणा के प्रयास विफल रहे और टाइटंस ने बड़े अंतर से एक आसान जीत दर्ज कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+