Pro Kabaddi League: मोहित गोयत का धांसू प्रदर्शन गया बेकार, डिफेंडिंग चैंपियन को थलाइवाज ने दी पटखनी
Pro Kabaddi League: तमिल थलाइवाज ने अपने हरफनमौला खेल की बदौलत प्रो कबड्डी लीग 11वें मैच में मौजूदा चैंपियन पुणेरी पलटन को 35-30 के अंतर से हरा दिया। इस सीजन में थलाइवाज की लगातार दूसरी जीत है जबकि पलटन को तीन मैचों में पहली हार मिली है।
थलाइवाज की जीत में नरेंदर कंडोला (9), सचिन (8) और डिफेंडर नितेश (हाई-5) का अहम योगदान रहा। इसके अलावा साहिल गुलिया ने डिफेंस से तीन अंक जुटाए। पलटन के लिए मोहित गोयत (13 अंक) ने अच्छा प्रदर्शन किया। पलटन ने पांच सुपर टैकल किए लेकिन बाकी के असलम इनामदार (4 अंक) जैसे रेडरों से साथ नहीं मिल पाने के कारण यह टीम अपनी साख के साथ न्याय नहीं कर सकी।

थलाइवाज ने बेहतरीन शुरुआती की और तीन मिनट के भीतर 3-0 की लीड ले ली। नरेंदर कंडोला ने अमन और गौरव को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। चौथे मिनट में असलम डू ओर डाई रेड पर गए। उन्हें लपक थलाइवाज ने पलटन को सुपर टैकल की स्थिति में ला दिया। एक खिलाड़ी के साथ पुणेरी पलटन ऑलआउट की कगार पर थी।
मोहित ने रेड में एक अंक लिया और फिर गौरव के साथ मिलकर सचिन को सुपर टैकल कर लिया। स्कोर 5-6 हो गया था। मोहित ने पलटन को आउट होने से रोककर रखा था। उन्होंने 10वें मिनट में एक रेड पर दो अंक लेकर न सिर्फ स्कोर 8-9 किया बल्कि एक बार फिर ऑलआउट टाल दिया।
इस बीच पलटन ने वापसी की राह पकड़ी। असलम ने दो अंक की रेड के साथ स्कोर 10-10 कर दिया। लेकिन अगली रेड पर असलम लपके गए औऱ इस तरह पलटन तीसरे मैच में पहली बार ऑलआउट हुई। थलाइवाज को 14-11 की लीड मिल चुकी थी।
पलटन ने एक बार फिर वापसी की राह पकड़ी। सचिन को लपक स्कोर 15-17 कर दिया। थलाइवाज ने इसके बाद दो अंक लेकर पहले हाफ की समाप्ति 19-15 के साथ की। ब्रेक के बाद थलाइवाज ने लगातार तीन अंक के साथ अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।
इसी थलाइवाज ने पलटन को एक बार फिर ऑलआउट कर 30-22 की लीड ले ली। ब्रेक के बाद थलाइवाज ने लगातार चार अंक के साथ अपनी स्थिति और मजबूत की। फासला 11 अंक का हो गया था। पलटन के लिए सुपर टैकल आना था। वे अब डू ओर डाई रेड पर खेल रहे थे। सचिन का सुपर टैकल हुआ और स्कोर 25-34 हो गया। अगली बारी नरेंदर की थी। पलटन के डिफेंस ने उनका सुपर टैकल किया औऱ स्कोर 28-35 कर दिया।
खिलाड़ी से कोच में बदले धर्मराज चेरालथन की देखरेख में खेल रही थलाइवाज ने पांच के डिफेंस में खेलने का फैसला किया और साथ ही खेल भी धीमा कर दिया। इसने पलटन के हाथ से वापसी का मौका छीन लिया और इस तरह पिछले सीजन की चैंपियन इस सीजन में पहली हार को मजबूर हुई।












Click it and Unblock the Notifications