Pro Kabaddi League: पुणेरी पलटन ने किया गुजरात जायंट्स को ध्वस्त, पॉइंट्स की बारिश कर हराया
Pro Kabaddi League: पुणेरी पलटन इस बार भी प्रो कबड्डी लीग का खिताब जीतने के मूड में नज़र आ रही है। आज के पहले मैच में गुजरात जायंट्स को पलटन ने बुरी तरह पराजित कर दिया। यह पलटन की लगातार तीसरी जीत है। सात मैचों में पलटन की यह कुल पांचवीं जीत है। गुजरात की यह चौथी हार है।
सीजन छह के बाद से जितने भी मैच दोनों टीमों ने खेले हैं, उनमें पलटन ने बाजी मारी है। 12 में से 6 मैचों में पुणेरी पलटन ने जीत दर्ज की है। गुजरात ने 5 मैच जीते और एक मैच टाई रहा है। इस मैच में पलटन ने शुरुआत में ही बाजी मारते हुए गुजरात को ऑल आउट कर दिया था।

ऑल आउट से जो लीड पलटन को मिली, उसे बनाकर रखा और गुजरात को मैच में वापस आने का मौका ही नहीं दिया। रेडिंग में गुजरात के लिए गुमान सिंह ही चल पाए, अन्य खिलाड़ी फ्लॉप रहे। गुमान सिंह ने कुल 13 अंक अपने नाम किये। आकाश शिंदे ने पलटन के लिए 11 अंक जुटाए।
असलम इनामदार चोट के कारण नहीं खेल रहे थे, इसके बाद भी पलटन के गेम में कोई फर्क नजर नहीं आया। दस मिनट के गेम में ही स्कोर 14-5 था और यह गुजरात को ऑल आउट करने के कारण संभव हुआ। हाफ टाइम तक पलटन ने 21 अंकों की बढ़त हासिल कर ली थी।
हाफ टाइम तक गुजरात 21 अंक से पीछे थे औऱ उन पर आलआउट का भी खतरा था। पल्टन ने हाफटाइम के ठीक बाद गुजरात को तीसरी बार आलआउट कर 33-9 की लीड ले ली। आलइन के बाद गुजरात ने लगातार चार अंक हासिल किए औऱ स्कोर 13-34 कर दिया। इसके बाद आकाश ने डू ओर डाई रेड पर एक अंक लेकर पल्टन को सुपर टैकल सिचुएशन से निकाल दिया। अंतिम समय तक पलटन भी ऑल आउट हुई लेकिन इसका असर नहीं हुआ। अंततः पुणेरी पलटन ने 49-30 से मैच अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications