Pro Kabaddi League: कौन है इस सीजन सबसे महंगा भारतीय खिलाड़ी? चीते की तरह है फुर्ती

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग के नए सीजन की तैयारियां काफी जोरों पर हैं और टीमों की ट्रेनिंग और अन्य कार्यक्रम चल रहे हैं। इस सीजन की शुरुआत अगस्त के अंत में होनी है। लीग को एक दशक हो गया है। समय के साथ प्लेयर्स के फीस में भी वृद्धि देखने को मिली है। इस सीजन भी कुछ ऐसा ही हुआ।

इस सीजन नीलामी में सबसे महंगा खिलाड़ी ईरान से था लेकिन भारत से भी एक नाम ऐसा रहा है, जिसके ऊपर जमकर बोली लगी। अब इवेंट में प्रदर्शन को लेकर भी उम्मीदें रहेंगी। बंगाल वॉरियर्स से आने वाले इस खिलाड़ी का नाम देवांक दलाल है, जो रेडिंग के लिए जाने जाते हैं।

pro kabaddi league

देवांक दलाल सीज़न 11 के एक शानदार रेडर रहे, उन्हें बंगाल वॉरियर्स ने ₹2.205 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। उनकी फुर्ती और रणनीतिक रेडिंग ने पिछली सीज़न में टीम की आक्रामक रणनीति में अहम भूमिका निभाई। पिछले सीज़न में दलाल के शानदार रेड पॉइंट्स के आंकड़े उनकी काबिलियत को दर्शाते हैं, जिसके चलते नीलामी में फ्रेंचाइज़ियों के बीच उन्हें लेकर ज़बरदस्त होड़ देखी गई।

देवांक के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए, तो वह रेडिंग में दिग्गज बनने की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने अब तक के करियर में कुल 31 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 306 रेड पॉइंट्स उन्होंने हासिल किये हैं। बंगाल की टीम में वह इस सीजन मुख्य रेडर्स में से एक हैं।

बंगाल वॉरियर्स की टीम ने अब तक पीएकएल के इतिहास में एक बार खिताबी जीत दर्ज की है। बंगाल ने साल 2019 में दबंग दिल्ली को हराते हुए पहली बार खिताबी जीत दर्ज की थी। इसके बाद बंगाल को जीत दर्ज करने का मौका नहीं मिला, बंगाल की टीम इस बार दूसरा टाइटल जीतने के इरादे से उतरेगी।

बंगाल वॉरियर्स की पूरी टीम

रेडर्स (हमलावर खिलाड़ी)
देवांक दलाल

हिमांशु नारवाल

विश्वास एस

जंग कुन ली

सुशील कांबलेकर

मनप्रीत

रचित यादव

ओमिद मोहम्मदशाह

पुनीत कुमार

डिफेंडर्स (रक्षक खिलाड़ी)
नितेश कुमार

अंकित

मयूर कदम

आशीष मलिक

दीप कुमार

अमनदीप काजल

हरेंदर

मनजीत

संदीप

यश मलिक

ऑल-राउंडर्स (हरफनमौला खिलाड़ी)
मूलचंद्र सिंह

प्रतीक गुलिया

शिवांश ठाकुर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+