Pro Kabaddi League: हरियाणा स्टीलर्स की सबसे बड़ी कमजोरी आई सामने, क्या इस बार जीत की राह में मुश्किलें?
Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग में अगर किसी टीम ने प्रभाव छोड़ने का काम किया है, तो वह हरियाणा स्टीलर्स है, 2017 के बाद खेलते हुए चार बार हरियाणा ने प्लेऑफ़ तक का सफर तय किया और पिछले सीजन अपना पहला टाइटल अपने नाम कर लिया। इस बार हरियाणा बतौर डिफेंडिंग चैम्पियन के रूप में खेलेगी।
टीम के कोच मनप्रीत सिंह अपने समय में धांसू खिलाड़ी थे और सफल कोचों में उनका नाम आता है। टीम ने अपने कोर ग्रुप को इस बार भी बरकरार रखा है, इसके अलावा कुछ नए नामों को भी शामिल किया गया, इससे एक संतुलित टीम देखने को मिल रही है। हरियाणा इस बार भी धाकड़ टीम है लेकिन इसके कुछ मजबूत और कमजोर पक्षों के बारे में जानना जरूरी है।

हरियाणा स्टीलर्स की ताकत
हरियाणा के लिए रेडिंग विभाग में विनय, शिवम अनिल पाटरे और विशाल टेटे जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी है, जिससे टीम को मजबूती मिलने वाली है। विनय ने पिछले सीज़न में 164 रेड पॉइंट्स के साथ टॉप स्कोरर के रूप में टीम को लीड किया था, जबकि शिवम और विशाल ने भी अहम मौकों पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। डिफेंस में जयदीप दहिया, राहुल सतपाल जैसे नाम शामिल है, दोनों के अलावा नवीन कुमार भी आक्रामकता लाने में सक्षम हैं।
कमजोर पहलू
टीम से मोहम्मदरेज़ा शादलोई का इस बार नहीं होना बड़ा झटका है, पिछले सीजन उन्होंने 24 मैचों में 82 टैकल पॉइंट्स और 57 रेड पॉइंट्स हासिल किए थे। उनके नहीं होने से लेफ्ट कॉर्नर में अनुभव की कमी महसूस की जा सकती है। राहुल आहिरी और हरदीप जैसे खिलाड़ी उतने अनुभवी नहीं हैं। राइट कवर कृष्ण धुल भी टीम में नहीं हैं, यह भी एक झटका है।
अवसर की दिशा में संभावनाएं
जहां टीम का डिफेंस कागज़ पर थोड़ा कमजोर दिख सकता है, वहीं युवा खिलाड़ियों जैसे मणिकंदन एन, सचिन, रितिक, हरदीप, राहुल और अंकित को खुद को साबित करने का सुनहरा मौका मिलेगा। कोच मनप्रीत सिंह के लिए भी यह सीज़न खास है। यदि वे टीम को दोबारा खिताब दिला पाते हैं तो उनकी पहचान एक लीग-लेजेंड कोच के रूप में और भी गहरी हो जाएगी।
संभावित खतरे
हरियाणा स्टीलर्स के ऑल राउंड विभाग में धाकड़ प्लेयर्स की कमी है, इससे संतुलन में थोड़ी मुश्किल आती हुई नज़र आ रही है। आशीष और साहिल जैसे नाम टीम में हैं लेकिन फॉर्म पर भी चीजें निर्भर करती हैं। स्टार रेडर नवीन कुमार की फिटनेस भी एक बड़ी चिंता का विषय है। हरियाणा को इस क्षेत्र में देखना होगा।












Click it and Unblock the Notifications