Pro Kabaddi League के ऑक्शन का ऐलान, इस दिन खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, जमकर बरसेगा पैसा!
Pro Kabaddi League Season 10 Auction:
Pro Kabaddi League Season 10 Auction: प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी है। पीकेएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन मुंबई में किया जाएगा। इस बार प्रो कबड्डी लीग की नीलामी में 500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। इन खिलाड़ियों का फैसला सितंबर के महीने में ऑक्शन टेबल पर होगा।
जानिए कब होगा ऑक्शन: दसवें सीजन के लिए खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस भी उत्साहित दिखाई पड़ रहे हैं। मशाल स्पोर्ट्स के मुताबिक 9 और 10 सितंबर 2023 को मुंबई में प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन का ऑक्शन किया जाएगा। टूर्नामेंट की 12 टीमें अपनी पसंद के खिलाड़ियों की बोलियां लगाने मैदान में उतरेगी। हर टीम अपने आपको मजबूत बनाने की कोशिश करेगी।

प्लेयर रिटेंशन का विकल्प: इस लीग में शामिल होने वाली 12 टीमों के पास प्लेयर रिटेंशन का विकल्प मौजूद है। इलाइट रिटेन पॉलिसी के तहत 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। जिन खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया जाएगा, वो ऑक्शन टेबल पर जाएंगे। जिसके बाद उन्हें खरीदने के लिए टीमों के बीच बोली लगाई जाएगी। पवन कुमार सेहरावत पिछले सीजन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे, जिन्हें तमिल थलाइवाज ने 2.26 करोड़ रुपये में खरीदा था।
इस तरह ऑक्शन देख सकेंगे लाइव: प्रो कबड्डी लीग 2023 के लाइव प्रसारण को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। दसवें सीजन के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी को आप डिजनी+ हॉटस्टार पर भी आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा टीमों के ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल के जरिए खिलाड़ियों से जुड़ी जानकारी मिलती रहेगी।
प्रो कबड्डी लीग में हिस्सा लेने वाली टीमें
बंगाल वॉरियर्स
बेंगलुरु बुल्स
दबंग दिल्ली
गुजरात जायंट्स
हरियाणा स्टीलर्स
जयपुर पिंक पैंथर्स
पटना पाइरेट्स
पुणेरी पल्टन
तमिल थलाइवाज
तेलुगु टाइटंस
यू मुंबई
यूपी योद्धा












Click it and Unblock the Notifications