Kal Ka Match Kon Jeeta: प्रो कबड्डी लीग में कल का मैच कौन जीता- जयपुर vs हरियाणा

Kal Ka Match Kon Jeeta: प्रो कबड्डी लीग में कल दो मैच खेले गए और जीत दर्ज करने वाली टीमों ने इस सीजन अपना खाता खोल लिया। हारने वाली टीमों का विजय रथ रुक गया। पहला मैच बंगाल वॉरियर्ज और यूपी योद्धाज के बीच खेला गया। इस मैच में बंगाल ने रोमांचक जीत दर्ज कर ली। दूसरा मैच जयपुर पिंक पैंथर्स और हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला गया और इसमें हरियाणा को जीत मिली।

बंगाल ने यूपी से बेहतर खेल दिखाया और इसका क्रेडिट मनिंदर और सुशील काब्रेकर को जाता है। दोनों ने क्रमशः 8 और 7 अंक हासिल किये। भरत का सुपर-10 यूपी के काम नहीं आ पाया। तीन मैचों में यूपी की यह पहली हार है। बंगाल ने मैच 32-29 के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

kal ka match kon jeeta

दूसरा मैच जयपुर पिंक पैंथर्स और हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला गया और हरियाणा ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट में जीत का खाता खोल लिया। दो बार की चैम्पियन जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम को हरियाणा ने चारों खाने चित कर दिया।

हरियाणा के लिए विनय कुमार ने 10 और नवीन ने 6 पॉइंट्स हासिल किये। जयपुर के कप्तान अर्जुन देशवाल से उम्मीदें थीं लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए। उनको महज तीन ही अंक मिले। इससे जयपुर की रेडिंग को मजबूती नहीं मिली और पॉइंट्स नहीं आए।

हरियाणा स्टीलर्स ने जयपुर को इस मैच में दो बार पराजित किया और यही हार के सबसे बड़े कारणों में से एक था। बड़ी बढ़त लेने के बाद हरियाणा ने जयपुर को पीछे छोड़ने के बाद बराबरी का कोई मौका नहीं दिया।अंततः हरियाणा ने 37-25 की स्कोरलाइन के साथ मैच अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+