Kal Ka Match Kon Jeeta: प्रो कबड्डी लीग में कल का मैच कौन जीता- 23 OCT
Kal Ka Match Kon Jeeta: प्रो कबड्डी लीग में कल दो मैच खेले गए। पहले मैच में पुणेरी पलटन को हार का सामना करना पड़ा और दूसरे मुकाबले में गुजरात जायंट्स को पराजय का सामना करना पड़ा। पुणेरी पलटन का मुकाबला तमिल थलाइवाज से हुआ और गुजरात का मुकाबला यू मुम्बा के खिलाफ था।
पलटन को थलाइवाज ने 35-30 के करीबी अंतर से पराजित कर दिया। इस सीजन पुणेरी पलटन को पहली हार का सामना करना पड़ा है। थलाइवाज की यह दूसरी जीत है। नरेंदर कंडोला, सचिन और नितेश ने मिलकर थलाइवाज के लिए बेहतरीन काम किया।

उधर पुणेरी पलटन के लिए मोहित ने दमखम लगाया लेकिन टीम को सफलता नहीं मिल पाई। मोहित ने कुल 13 अंक हासिल किये। असलम इनामदार फ्लॉप रहे और पलटन की हार के कारणों में यह अहम अहम पॉइंट है। पलटन को ऑल आउट होने से भी नुकसान हुआ।
दूसरे मुकाबले में यू मुम्बा ने गुजरात को कोई मौका नहीं दिया। गुजरात को 33-27 के स्कोर से हरा दिया। गुजरात के ऊपर शुरुआत में लीड बनाकर रखने के बाद यू मुम्बा ने इसे बरकरार रखा। यू मुम्बा के लिए जफरदानेश ने सबसे ज्यादा 10 अंक प्राप्त किये।
गुजरात के लिए सोमवीर ने लगातार दूसरी बार हाई-5 लगाया लेकिन इसका असर नहीं हुआ। रेडिंग विभाग में गुजरात के प्लेयर्स कुछ खास नहीं कर पाए और टीम को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। परतीक दहिया और गुमान सिंह बुरी तरह फ्लॉप हो गए। अंतिम समय में गुजरात ने मुम्बा को पीछे छोड़ने का प्रयास किया लेकिन छह अंकों की बढ़त पाटना काफी मुश्किल काम था। अंत में यू मुम्बा ने मैच अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications