PKL Mein Aaj Kiska Match Hai: प्रो कबड्डी लीग में आज किसका मैच है- 4 नवंबर

PKL Mein Aaj Kiska Match Hai: पिछले मैच में यू मुम्बा को पटखनी देने के बाद पुणेरी पलटन आज फिर से एक्शन में दिखेगी। पुणेरी पलटन का मुकाबला अब गुजरात जायंट्स से होना है। आज का पहला मैच इन दोनों टीमों के बीच खेला जाना है। इसके बाद दूसरा मुकाबला बेंगलुरु बुल्स और तमिल थलाइवाज के बीच खेला जाना है।

पलटन के सामने गुजरात के लिए काम आसान नहीं दिख रहा क्योंकि पुणेरी पलटन धांसू फॉर्म में चल रही है। अंक तालिका में भी पलटन की टीम नम्बर एक पर है। अब तक खेले गए 6 मैचों में से 4 मुकाबले पलटन ने जीते हैं। डिफेंडिंग चैम्पियन की तरह प्रदर्शन किया है।

pkl

गुजरात का यह पांचवां मैच है लेकिन अब तक खेले गए चार मैचों में प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है। गुजरात को चार में से एक मैच में ही जीत मिली है। अंक तालिका में भी ग्यारहवां स्थान है। ऐसे में कहा जा सकता है कि पलटन इस मैच में भारी टीम है।

तालिका में सबसे निचले स्थान पर मौजूदा बेंगलुरु बुल्स का मैच मेजबान तमिल थलाइवाज से होना है। परदीप नरवाल की कप्तानी वाली बुल्स ने इस सीजन काफी निराश करने वाला काम किया है। नरवाल जैसा धाकड़ कप्तान होने के बाद भी टीम की किस्मत नहीं चमकी।

बुल्स का यह सातवाँ मैच है, अब तक खेले गए छह मैचों में से एक में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। तमिल थलाइवाज ने अपने पांच में से दो मैचों में जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया है। थलाइवाज का पलड़ा इस मैच में भारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+