Pro Kabaddi League Mein Aaj Kiska Match: प्रो कबड्डी लीग में आज किसका मैच है- 24 OCT
PKL Mein Aaj Kiska Match Hai: प्रो कबड्डी लीग में आज डबल मुकाबलों में पहली टक्कर बंगाल वॉरियर्स और यूपी योद्धाज में होनी है। इसके बाद हरियाणा स्टीलर्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही मैचों से दर्शकों को रोमांचक अनुभव होने की उम्मीद रहने वाली है।
इस सीजन यूपी योद्धाज ने अब तक प्रभावित करने वाला काम किया है और विपक्षी टीमों को परेशान करने में भी सफल रही है। यूपी ने इस सीजन अब तक खेले गए अपने दोनों मैचों में जीत दर्ज की है। बंगाल वॉरियर्ज के लिए यह अच्छा संकेत नहीं कहा जा सकता है।

बंगाल का यह दूसरा मैच होगा। पहले मैच में बंगाल वॉरियर्ज को पराजय का सामना करना पड़ा था। अब तक उनको पहली जीत की तलाश है। फजल अत्राचली के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। टीम का खाता खुलने के बाद ही आने वाले मैचों में प्रदर्शन के लिहाज से तेजी आएगी। यूपी के कप्तान सुरेंदर गिल इस मैच को जीतकर हैट्रिक बनाने का प्रयास करेंगे।
दूसरे मैच में जयपुर के सामने हरियाणा के लिए काम आसान नहीं होने वाला है। जयपुर ने अब तक धांसू फॉर्म दर्शाई है और अपने दोनों मैचों में जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया है। पहले स्थान पर पुणेरी पलटन का नाम दर्ज है।
जयपुर के कप्तान अर्जुन देशवाल एक बेहतरीन रणनीति के साथ मैदान पर उतरते हुए हरियाणा के रेडिंग और डिफेंस विभाग को ध्वस्त करते हुए सीजन का लगातार तीसरा मुकाबला जीतने का प्रयास करेंगे। हरियाणा की रणनीति भी देखने लायक रहेगी।
हरियाणा स्टीलर्स को अपना खाता खुलने का इंतजार है। अब तक हरियाणा ने महज एक ही मैच खेला है और इसमें हार का सामना करना पड़ा है। जयदीप दहिया के ऊपर बड़ी जीत दिलाने का दबाव रहेगा। देखना होगा कि गत सीजन की रनरअप टीम कैसा खेल दिखाती है।












Click it and Unblock the Notifications