Pro Kabaddi League Mein Aaj Kiska Match Hai: प्रो कबड्डी लीग में आज किसका मैच है- 22 Oct
Pro Kabaddi League Mein Aaj Kiska Match Hai: प्रो कबड्डी लीग में आज कुल दो मैच खेले जाने हैं। पहला मैच तेलुगु टाइटंस और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच खेला जाना है। इसके बाद दूसरा मैच यूपी योद्धाज और बेंगलुरु बुल्स के बीच होना है। जयपुर और बेंगलुरु बुल्स की टीमें इन मैचों में भारी पड़ती नजर आ रही हैं।
अर्जुन देशवाल की कप्तानी वाली पिंक पैंथर्स का यह दूसरा मैच है। अपने पिछले मैच में जयपुर ने जीत दर्ज की थी। इस वजह से टीम के हौसले निश्चित रूप से बुलंद होंगे। पवन सहरावत की अगुवाई वाली तेलुगु टाइटंस के पास घरेलू फैन्स के सामने खेलने का फायदा होगा।

तेलुगु टाइटंस का यह तीसरा मुकाबला है। इस सीजन अब तक खेले गए दो मैचों में एक बार टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा है। जयपुर पिंक पैंथर्स लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी। मेजबान टीम के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा।
दूसरा मुकाबला यूपी योद्धाज और बेंगलुरु बुल्स के बीच होना है। यूपी ने अपने पिछले मैच में दबंग दिल्ली को पराजित किया था। ऐसे में यूपी की टीम के हौसले बुलंद होंगे। परदीप नरवाल की टीम बेंगलुरु बुल्स ने इस सीजन अब तक निराश करने वाला प्रदर्शन किया है।
बुल्स को अब भी अपनी पहली जीत की तलाश है। इसके लिए नरवाल को अपनी रेडिंग से कमाल करना होगा और डिफेंस को मजबूती से टीम के लिए अंक बचाने होंगे। तभी बात बन पाएगी। बेंगलुरु बुल्स ने अब तक खेले गए दो मैचों में हार का सामना किया है। तीसरे मैच में जीत दर्ज कर खाता खोलने का प्रयास रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications