Aaj Ka Match Kon Jeeta: प्रो कबड्डी लीग में आज का मैच कौन जीता- जयपुर vs बंगाल
Aaj Ka Match Kon Jeeta: गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में रविवार को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के पांचवें मुकाबले में सातवें सीजन के चैंपियन बंगाल वॉरियर्ज और पहले सीजन के चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स का सामना हुआ, जिसमें जयपुर की टीम ने 39-34 के अंतर से बाजी मार ली। रेड मशीन कहे जाने वाले अर्जुन देसवाल (15 अंक) जयपुर की जीत के हीरो रहे।
अंतिम मिनट तक खिंचे मैच में बंगाल के लिए नितिन धनखड़ (13 अंक) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मनिंदर सिंह ने 8 अंक बटोरे जबकि फजल अत्राचली ने हाई-5 लगाया। जयपुर के लिए देसवाल के अलावा अभिजीत मलिक (7 अंक) ने चमक बिखेरी।

शुरुआती 10 मिनट काफी रोमांचक रहा। देसवाल मैच की पहली ही रेड पर नितेश द्वारा लपक लिए गए। वह जल्द ही रिवाइव हुए लेकिन अगली ही रेड पर फिर लपक लिए गए। पांच मिनट के बाद बंगाल को 5-2 की लीड मिली हुई थी।
हाफ टाइम के बाद बंगाल सुपर टैकल की स्थिति में थे। देसवाल आए और रनिंग हैंड टच किया। अगली रेड पर वह सुपर टैकल हो गए। बंगाल लगातार अपना आलआउट टाल रहे थे। दो के डिफेंस मे फजल डू ओर डाई रेड के लिए तैयार थे। विकास गए और लपके गए। फजल ने अपना सुपर-5 पूरा किया। स्कोर 24-25 था।
जयपुर ने हालांकि अगले ही मिनट बंगाल को आलआउट कर 29-25 की लीड ले ली। अगले चार मिनट में दोनों टीमों ने 3-3 अंक हासिल किए। देसवाल हालांकि बाहर हो चुके थे। इसी बीच नितिन ने सुपर-10 पूरा किया। जयपुर ने इसके बाद लगातार दो अंक लिए और देसवाल को रिवाइव करा लिया। अब लीड 4 की हो चुकी थी। अंतिम समय में जयपुर ने सुपर टैकल को अंजाम दिया और मुकाबला जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications