Pro Kabaddi League: रुक गया यूपी योद्धाज का विजय रथ, रोमांचक मैच में बंगाल वॉरियर्ज ने हराया

Pro Kabaddi League: बंगाल वॉरियर्ज ने प्रो कबड्डी लीग के 13वें मैच में यूपी योद्धाज को 32-29 के अंतर से हरा दिया। यह इस सीजन में बंगाल की पहली जीत है जबकि यूपी को तीन मैचों में पहली हार मिली है। बंगाल की जीत में मनिंदर (8) के अलावा डेब्यू मैच खेल रहे सुशील काब्रेकर (7) और नितिन धनखड़ (7) का अहम योगदान रहा। खासतौर पर सुशील ने दोनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया।

यूपी के लिए भरत ने एक बार फिर सुपर-10 लगाया लेकिन वह अपनी टीम को सीजन की पहली हार से नहीं बचा सके। भरत ने पहली रेड में लेफ्ट कवर का शिकार किया और फिर दूसरी रेड पर फजल का शिकार कर बंगाल को तगड़ा झटका दिया। मनिंदर ने पहली रेड पर बोनस लिया था औऱ फिर दूसरी रेड पर दो अंक लेकर बंगाल को 3-2 से आगे किया।

bengal and up

फिर दोनों टीमें 4-4 की बराबरी पर आईं। यहां नितिन रेड पर आए और दो अंक लेकर बंगाल को 6-4 से आगे कर दिया। आठवें मिनट तक स्कोर 7-6 से बंगाल के नाम था लेकिन यूपी ने मनिंदर का शिकार कर 7-7 कर दिया। शुरुआती 10 मिनट रेडरों पर केंद्रित रहे। दूसरे हाफ का समय होने से पहले दोनों टीमें लगभग बराबरी पर थी।

ब्रेक के बाद सुशील डू ओर डाई रेड पर गए और दो अंक लेकर लौटे। अब यूपी पर ऑलआउट का खतरा था। नितिन ने बाकी बचे दो खिलाड़ियों को आउट कर बंगाल को 25-19 की लीड दिला दी। ऑलइन के बाद यूपी ने लगातार दो अंक लेकर वापसी की राह पकड़ी लेकिन बंगाल ने इतने ही अंकों के साथ इस पर पानी फेर दिया।

भरत ने हालांकि दो अंक की रेड के साथ फिर से यूपी के लिए वापसी की उम्मीद जगाई। बंगाल ने हालांकि दो अंक के साथ लीड फिर पांच की कर ली। भरत लगातार यूपी के लिए अच्छा काम कर रहे थे। दो अंक की रेड के साथ भरत ने फिर फासला 3 का कर दिया। यूपी ने इसके बाद फासला 2 का भी किया लेकिन सुशील ने शानदार टैकल के साथ स्कोर 30-27 कर दिया। फिर फजल ने भवानी का शिकार कर इस सीजन में बंगाल की पहली जीत पक्की कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+