Pro Kabaddi League में अभिषेक बच्चन की टीम का धमाका, दर्ज की इस सीजन की सबसे बड़ी जीत

Pro Kabaddi League 2024 Jaipur Pink Panthers: प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 9वें मैच को जयपुर पिंक पैंथर्स ने तेलुगु टाइटंस के खिलाफ एक तरफा अंदाज में जीत हासिल की। मंगलवार शाम को खेला गया यह मैच 52-22 से समाप्त हुआ। इस तरह तेलगु टाइटंस को 30 अंकों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही तेलुगु टाइटंस की मुश्किलें भी बढ़ गई है।

अर्जुन देशवाल ने बिखेरा जलवा

जयपुर के लिए कप्तान अर्जुन देशवाल ने शानदार खेल दिखाते हुए 19 रेड प्वॉइंट्स हासिल किए। अभिजीत मलिक ने भी उनका अच्छा साथ दिया और टीम की जीत में 8 रेड प्वॉइंट का योगदान दिया। पवन सहरावत और विजय मलिक ने तेलुगु टाइटंस के लिए क्रमशः 7 और 5 प्नॉइंट बनाए, लेकिन जयपुर के आक्रमण का मुकाबला करने के लिए उनका योगदान काफी नहीं था। पूरे मैच में दोनों टीमों की डिफेंसिव रणनीति में कमी दिखी।

Pro Kabaddi League 1

अभिजीत मलिक ने भी किया कमाल

अर्जुन देशवाल के शानदार प्रदर्शन और अभिजीत मलिक के दमदार प्रदर्शन की अगुआई में जयपुर पिंक पैंथर्स ने कुछ हद तक कमजोर डिफेंस के बावजूद शुरुआत से ही अपनी ताकत दिखाई। इसके विपरीत पवन सेहरावत तेलुगु टाइटंस के लिए प्रभाव डालने के लिए संघर्ष करते रहे, सोलह रेड में से सात बार टैकल किए गए। शुरुआत में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें उनके खिलाड़ियों अर्जुन देशवाल और पवन सेहरावत ने रेड के जरिए अंक हासिल किए।

तेलुगु टाइटंस ने किया निराश

हालांकि, दस मिनट के बाद टाइटंस ने दो अंकों की बढ़त हासिल कर ली। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा जयपुर पिंक पैंथर्स ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। जिसका श्रेय हाफ-टाइम से ठीक पहले अभिजीत मलिक के सुपर रेड को जाता है, जिसने जयपुर के पक्ष में मैच बदल दी। इस निर्णायक क्षण ने पैंथर्स को पहले हाफ के अंत तक 18-13 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ में तेलुगु टाइटंस के प्रदर्शन में काफी गिरावट देखी गई, जो उनके सीज़न के पहले मैच की याद दिलाता है।

दर्ज की इस सीजन की सबसे बड़ी जीत

उम्मीद भरी शुरुआत के बावजूद, तेलुगु टाइटंस ने खुद को पिछली गलतियों को दोहराते हुए पाया। खासकर दूसरे हाफ में उनके प्रदर्शन में जहां वे आक्रमण और डिफेंस दोनों में संघर्ष करते दिखे। इस असंगति के कारण टाइटंस दूसरे हाफ में एक बार फिर ऑल आउट हो गई, जिससे उनके वापसी की संभावना और कम हो गई। जयपुर की दबदबे वाली रणनीति ने टाइटंस को महत्वपूर्ण 13 अंकों से पीछे छोड़ दिया। अभिषेक बच्चन की टीम जयपुर ने इस सीजन की सबसे बड़ी 30 प्वाइंट से जीत हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+