Pro Kabaddi League 2024: ये हैं PKL के 5 भारतीय बेस्ट ऑलराउंडर, लिस्ट में इन दिग्गजों का नाम
Pro Kabaddi League 2024: कबड्डी की दुनिया में ऑलराउंडरों की भूमिका हमेशा से ही अहम रही है। पिछले कुछ सालों में प्रो कबड्डी लीग (PKL) ने कई ऑलराउंडरों ने दमदार प्रदर्शन किया है। इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन न केवल उनकी टीमों की सफलताओं में महत्वपूर्ण रहा है, बल्कि खेल के इतिहास को भी प्रभावित किया है। ऐसे में आज हम आपको प्रो कबड्डी लीग के पांच सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं।
दीपक निवास हुड्डा
दीपक निवास हुड्डा बतौर टॉप ऑलराउंडर कबड्डी में अपनी गजब की छाप छोड़ी है। 157 मैचों में 1119 अंकों के स्कोर के साथ हुड्डा के आंकड़े मैट पर उनके प्रभुत्व को दर्शाते हैं। उन्होंने 80.75% की सफलता दर के साथ प्रति मैच औसतन 6.5 अंक हासिल किए हैं। दबाव में प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता इस बात से साबित होती है कि उन्होंने 35 मौकों पर 10 या उससे अधिक अंक हासिल करने में कामयाबी हासिल की है।

संदीप नरवाल
पीकेएल में एक और खिलाड़ी जिसने अपनी छाप छोड़ी है, वह है संदीप नरवाल। कबड्डी के प्रति नरवाल का नजरिया कभी हार न मानने वाले का रहा है। उन्होंने 156 मैच खेले हैं और कुल 645 अंक बनाए हैं।
मंजीत छिल्लर
कबड्डी में मंजीत छिल्लर की गिनती भी एक बेहतरीन ऑलराउंडर के रूप में की जाती है। 132 मैच खेलने और 616 अंक अर्जित करने के रिकॉर्ड के साथ छिल्लर का प्रदर्शन उनकी दमदार प्रदर्शन को बताने का काम करती है।
रोहित गुलिया
पानीपत के बुड़शाम गांव के रहने वाले रोहित गुलिया ने भी कबड्डी की दुनिया में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। गुलिया ने 110 मैचों में 509 अंक हासिल किए हैं। रोहित गुलिया जिस बुड़शाम गांव के रहने वाले हैं, उस गांव से कबड्डी के कई खिलाड़ी अब तक अपनी पहचान बना चुके हैं।
विजय मलिक
विजय मलिक का नाम प्रो कबड्डी लीग के पांच बेस्ट ऑलराउंडर में शामिल हैं। दबंग दिल्ली केसी के स्टार रेडर विजय मलिक ने प्रो कबड्डी लीग सीजन आठ में दिल्ली की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। चोट से उबरने के बाद विजय वापस मैट पर लौट आए हैं। मलिक ने 110 मैचों में में 490 अंक हासिल किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications