PKL 2023-24: जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरु बुल्स का मैच टाई, थलाइवाज ने यू मुम्बा को हराया
Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी के पटना लेग में आज जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबला अंतिम रेड तक गया और टाई समाप्त हो गया। दोनों टीमों के 28-28 अंक रहे। जयपुर पिंक पैंथर्स को टाई से फायदा हुआ और तालिका में टॉप स्थान हासिल कर लिया।
दोनों टीमों की तरफ से एक सधी हुई शुरुआत देखने को मिली। इसके बाद जयपुर पिंक पैंथर्स ने लीड बना ली। यहाँ से बुल्स ने भी जोर लगाया और लीड बराबर करते हुए स्कोर 6-6 कर दिया। दस मिनट तक दोनों टीमों के बीच ज्यादा फासला नहीं था। स्कोर 7-6 रहा।

मोनू ने सुपर टैकल से बुल्स को बढ़त दिलाते हुए स्कोर 9-8 कर दिया। इसके बाद रण सिंह ने भी सुपर टैकल से बढ़त और आगे पहंचाते हुए स्कोर 14-10 कर दिया। ब्रेक के बाद जयपुर ने वापसी करते उए बेंगलुरु बुल्स को ऑल आउट कर स्कोर 16-16 कर दिया। यहाँ से दोनों टीमें आगे-पीछे होती रहीं।
मोनू ने अपना हाई फाइव पूरे कर लिया। जयपुर से बुल्स तीन अंक आगे थी लेकिन सुपर टैकल से यह दो अंक हो गया। 30 मिनट के बाद बुल्स की टीम 3 अंक आगे थी। सुनील ने जयपुर के लिए सुपर टैकल से फासला 1 अंक कम कर दिया। मैच अंतिम चरणों में था और स्कोर 26-26 था। भवानी ने डू और डाई रेड से दो अंकों से जयपुर को लीड दिलाई। इसके बाद बुल्स के लिए रेड से भरत ने एक अंक जुटाया और विपक्ष की अंतिम रेड पर एक अंक बुल्स के डिफेन्स ने लेकर पिंक पैंथर्स को जीत से रोक दिया तथा मुकाबला टाई करा दिया।
दूसरे मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने यू मुम्बा को एक बड़े अंतर से हराते हुए तालिका में सातवाँ स्थान हासिल कर लिया। थलाइवाज ने 50-34 के अंतर से जीत दर्ज के। थलाइवाज के लिए नरेंद्र कंडोला ने सबसे ज्यादा 13 अंक हासिल किये। अजिंक्य पवार को 10 अंक मिले। मुम्बा के लिए गुमान सिंह ने 13 अंक हासिल किये।
यू मुम्बा ने बढ़त के अथ शुरुआत की लेकिन बाद में थलाइवाज भारी पड़ी। 18वें मिनट तकथलाइवाज 24-17 से आगे थी। ब्रेक तक मामला 27-17 तक आ गया था। दूसरे हाफ में यू मुम्बा ऑल आउट हो गई। इसके बाद 37वें मिनट में भी मुम्बा ऑल आउट हो गई और थलाइवाज ने एकतरफा जीत दर्ज कर ली।












Click it and Unblock the Notifications