Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PKL 2022 : सम्मान वाले मैच में बंगाल को मिली जीत, पल्टन की राह बनाई मुश्किल

बेंगलुरु। पुनेरी पल्टन को शेराटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड होटल एवं कन्वेंशन सेंटर में शुक्रवार को खेले गए वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के 127वें मैच में बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। यह मैच बंगाल के लिए सम्मान बचाने वाला और पल्टन के लिए आगे ले जाने वाला था लेकिन बंगाल ने अंतिम तीन मिनट में दो सुपर रेड के साथ यह मुकाबला 43-36 से अपने नाम कर लिया।

Pro Kabaddi League

पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी बंगाल को 22 मैचों में नौवीं जीत मिली। मनिंदर सिंह (11 अंक) और सुपर रेड के साथ पासा पलटने वाले रोहित (7 अंक) उसकी जीत के नायक रहे। पल्टन को अपने 21वें मैच से एक अंक मिला। पल्टन 61 अंक के साथ सातवें स्थान पर हैं। वे प्लेऑफ में पहुंच सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें अपने अंतिम मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को हराना होगा। पल्टन के लिए मोहित गोयत ने 15 अंक बनाए लेकिन बंगाल के मोहित के खिलाफ अंतिम पलों में डिफेंस के आत्मघाती गलती ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। चौथे मिनट में मोहित गोयत डू ओर डाई रेड पर आए। तीन का डिफेंस था। स्कोर 4-1 से पल्टन के पक्ष में था और फिर मोहित ने सुपर रेड के साथ बंगाल आलआउट कर अपनी टीम क 9-1 से आगे कर दिया। सातवें मिनट में मनिंदर ने डू ओर डाई रेड पर अपना खाता खोल टीम को दूसरा अंक दिलाया।

इसके बाद बंगाल ने भी कुछ अंक हासिल किए लेकिन पल्टन ने जल्द ही विशाल भारद्वाज ने मनिंदर को दूसरी बार आउट कर पल्टन को 17-7 से आगे कर दिया। मोहम्मद नबीबक्श को टैकल करने के बाद मोहित डू ओर डाई रेड पर गए और रण सिंह को आउट करके आए। पल्टन को 11 अंक की लीड मिल चुकी थी। बंगाल के लिए सुपर टैकल आन था औऱ 20 मिनट का खेल हो चुका था। पल्टन को 10 अंक की बढ़त थी। पल्टन ने रेड में 8 के मुकाबले 10 और डिफेंस में एक के मुकाबले सात अंक लिए। दोनों टीमों को एक-एक अतिरिक्त अंक मिले और पल्टन ने दो अंक ऑलआउट के लिए।

ब्रेक के बाद पल्टन के पास बंगाल को दूसरी बार आलआउट करने का बेहतरीन मौका था लेकिन मनिंदर ने एक सुपर रेड औऱ फिर दो अंक की रेड के साथ न सिर्फ इसे टाला बल्कि इस सीजन का अपना 16वां सुपर-10 पूरा कर स्कोर 23-25 कर दिया। अब पल्टन के लिए सुपर टैकल आन था। इस बार संकेत सावंत ने उन्हें आउट कर हिसाब बराबर किया। पल्टन ने बंगाल की ही तरह अपने पहले सुपर टैकल को अंजाम देकर स्कोर 29-25 कर दिया। नौवें मिनट में पल्टन ने सुपरस्टार राहुल चौधरी को बुलाया। वह डू ओर डाई रेड पर गए लेकिन शिकार कर लिए गए।

विशाल ने डू ओर डाई रेड पर नबी के खिलाफ भारी गलती कर दी। अब दो खिलाड़ी बचे थे। फिर मनिंदर ने पल्टन को आलआउट कर बंगाल को 31-30 से आगे कर दी। दूसरे हाफ में बंगाल को अब तक 21 अंक मिल चुके थे। पल्टन ने अगली रेड पर मनिंदर को लपक लिया औऱ फिर मोहित ने नबी को आउट कर स्कोर भी बराबर किया और अपना सुपर-10 भी पूरा किया। फिर पल्टन के डिफेंस ने गलती कर दी। मोहित की डू ओर डाई रेड पर बंगाल को तीन अंक मिले और वे 35-32 से आगे हो गए। डेढ़ मिनट बचे थे और मोहित गोयत रेड पर एक अंक लेकर आए। लीड दो की थी। पांच के डिफेंस में मनिंदर अंक नहीं ले सके। फिर असलम रेज पर गए और लपक लिए गए। बंगाल का लीड 3 का हो गया। फिर पल्टन के डिफेंस ने श्रीकांत जाधव के खिलाफ गलती कर दी। जाधव ने सुपर रेड की और फासला 6 का कर दिया। फिर बंगाल ने पल्टन को आलआउट कर 42-34 की लीड लेकर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली। मोहित ने हालांकि अंतिम रेड पर दो अंक लेकर फासला 7 का कर दिया। उसे अब इस मैच से एक मिला है।


More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+