PKL 2023-24: टाइटंस को मिली 12वीं हार, पटना पाइरेट्स ने करीबी अंतर से जीता मैच

PKL 2023-24: हैदराबाद लेग के पहले ही मुकाबले में तेलुगु टाइटंस को बेंगलुरु बुल्स के सामने हार का सामना करना पड़ा है। मुकाबला करीबी रहा लेकिन अंततः टाइटंस को 42-26 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। यह उनकी बारहवीं हार है। दूसरे मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने यूपी युद्धाज को हराया।

गुरु रणधीर सिंह सेहरावत और शिष्य पवन सेहरावत की इस जंग में टाइटंस ने जोरदार शुरुआत की और 2 मिनट में ही 3-0 की लीड ले ली। तीसरे मिनट में हालांकि सुरजीत ने डिफेंस में बुल्स का खाता खोला। पवन ने अपनी दूसरी रेड पर बोनस लिया लेकिन अभिषेक ने उनका शिकार कर टाइटंस को बड़ा झटका दिया।

pkl

इस बीच रिवाइव होकर आए भरत ने संदीप का शिकार कर स्कोर 4-4 कर दिया। अब टाइटंस के लिए सुपर टैकल आन था। दोनों टीमें डू ओर डाई पर खेल रही थी। एक शिकार के साथ बुल्स ने लीड ली लेकिन टाइटंस के डिफेंस ने विकास का शिकार कर दो अंक के साथ फिर लीड ले ली।

ब्रेक के बाद बुल्स ने 6-6 की बराबरी की लेकिन टाइटंस ने दूसरे सुपर टैकल के साथ फिर दो अंक की लीड ले ली। फिर पवन ने इसे तीन कर दिया। ब्रेक तक स्कोर 12-9 था और लीड टाइटंस के पास थी। ब्रेक के बाद टाइटंस ने पहली ऑलआउट के साथ अपनी लीड गंवा दी। अब बुल्स 15-12 से आगे हो गए थे। आलइन के बाद नांदल ने पवन का शिकार कर टाइटंस को बड़ा झटका दिया। फिर अक्षित ने मोहित को बाहर कर बुल्स को 18-14 की लीड दिला दी। बुल्स के लिए एक बार फिर सुपर टैकल आन था। इसके बाद बुल्स की बढ़त लगातार बढ़ती गई।

टाइटंस का डिफेंस लगातार गलतियां कर रहा था और इसी का नतीजा था कि बुल्स ने अपनी लीड 9 की कर ली। दूसरी ओर सुरजीत ने दहाड़ते हुए हाई-5 लगाया और इसी के साथ वह पीकेएल इतिहास के नम्बर-2 डिफेंडर बन गए।

बुल्स के लिए फिर से सुपर टैकल आन था। विकास गए और डू ओर डाई रेड में अंक कर उसे आलआउट की ओर धकेला। फिर उसे अंजाम देकर बुल्स ने 35-22 की लीड के साथ अपनी जीत सुनिश्चित कर ली। अंतिम समय में टाइटंस के प्रयास बेकार गए क्योंकि बढ़त काफी ज्यादा थी और बुल्ड ने मैच जीत लिया।

पटना पाइरेट्स ने दूसरे मैच में यूपी को हराया, पटना की यह छठी जीत है और तालिका में सातवाँ स्थान है। पटना की तरफ से रेडिंग और डिफेन्स में बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। पहले हाफ में लीड पटना के पास थी। पटना ने स्कोर 21-15 के साथ पहला हाफ समाप्त किया।

37वें मिनट तक पटना की लीड कम होकर केवल चार अंकों का ही रह गया था। अंतिम मिनटों में मुकाबला काफी रोमांचक हो गया था और पटना पायरेट्स की बढ़त केवल दो अंकों की रह गई थी, लेकिन टीम ने धैर्य बनाए रखते हुए यूपी को इस सीजन में दूसरी बार हरा दिया।

दूसरे हाफ में यूपी ने भी हमले किये और पटना की स्थिति खराब कर दी। हालाँकि पटना की बढ़त बरकरार रही। 35वें मिनट तक स्कोर 31-24 था और पटना की टीम के पास अच्छी लीड थी। इसके बाद 37वें मिनट में लीड कम होकर 4 अंक की रह गई। हालांकि पटना ने धैर्य से काम लिया और मुकाबला 34-31 से जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+