PKL 2023-24: तमिल थलाइवाज और पुणेरी पलटन की जीत, बेंगलुरु और गुजरात की करारी हार
PKL 2023-24: प्रो कबड्डी में आज के पहले मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने बेंगलुरु बुल्स को 45-28 के बड़े अंतर से हरा दिया। मुकाबला हैदराबाद के गाचीबावली इनडोर स्टेडियम में खेला गया। थलाइवाज ने 14मैचों में 5वीं जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में पुणेरी पलटन ने गुजरात जायंट्स को 34-24 से पराजित कर दिया।
खेल के दस मिनट में ही थलाइवाज ने लीड हासिल कर ली थी। स्कोर 10-7 था। बेंगलुरु बुल्स का डिफेन्स खाता नहीं खोल पाया। ब्रेक के बाद थलाइवाज ने अपनी लीड 5 अंकों की कर दी। बुल्स को ऑल आउट करते हुए थमाइवाज ने स्कोर 18-9 कर दिया। ब्रेक के बाद थलाइवाज ने भी कुछ अंक हासिल किये।

अक्षित ने बुल्स के लिए सुपर 10 पूरा कर थलाइवाज को ऑल आउट किया। स्कोर इस समय 23-31 था। यहाँ से नरेंदर ने सुपर 10 पूरा कर स्कोर 36-24 कर दिया। इस बढ़त को पार कर पाना बुल्स के लिए आसान काम नहीं था। बुल्स दूसरी बार आउट हुई और स्कोर 40-25 हो गया। अंत में तमिल थलाइवाज ने 45-28 से मुकाबला जीत लिया।
पुणेरी पलटन ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए तीन अंक लेकर बह्द्त अर्जित कर ली। इसके बाद प्रतीक दहिया ने गुजरात को पॉइंट्स दिलाए। दसवें मिनट तक पुणेरी पलटन के पद 5 अंकों की लीड थी। 13वें मिनट में गुजरात ऑल आउट हो गई और पुणेरी पलटन ने स्कोर 17-8 कर दिया। पहले हाफ तक स्कोर 22-9 था। दूसरे हाफ में सोनू की सुपर रेड से गुजरात को दो अंक मिले। इसके बाद पुणेरी पलटन ने वापसी की।
पुणेरी पलटन के रेडर्स ने नियमित अंक जुटाए और डिफेन्स ने भी अपना काम बखूबी किया। 35वें मिनट तक स्कोर 30-18 था और बढ़त काफी ज्यादा थी। अंतिम पांच मिनट में गुजरात ने जोर लगाया लेकिन इससे बात नहीं बनी और मुकाबला 34-24 के स्कोर पर समाप्त हो गया। पुणेरी पलटन के 13 मैचों में 11वीं जीत के बाद अब 57 अंक हो गए हैं और टीम दूसरे स्थान पर कायम है। गुजरात जायंट्स 14 मैचों में छठी हार के बाद 44 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।












Click it and Unblock the Notifications