PKL 2023-24: पुणेरी पलटन और जयपुर पिंक पैंथर्स की शानदार जीत, बेंगलुरु और दिल्ली की हार
PKL 2023-24: पुणेरी पलटन का धमाकेदार खेल जारी है। प्रो कबड्डी के इस सीजन में पुणेरी पलटन ने 13वीं जीत दर्ज की। बेंगलुरु बुल्स को 40-31 के अंतर से पराजित करते हुए पलटन ने अपनी बेहतरीन फॉर्म जारी रखी है। बुल्स को 10वीं हार का सामना करना पड़ा है। दबंग दिल्ली और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच मैच रोमांचक रहा, इसे जयपुर ने जीता।
पलटन ने शुरुआत ही बेहद शानदार तरीके से की थी। पलटन ने 6 मिनट तक 7-3 के साथ बढ़त बनाई। पलटन के डिफेन्स ने भी अच्छा कार्य किया और 10 मिनट तक स्कोर 11-5 हो गया था। 6 अंकों की लीड के साथ पुणेरी पलटन मजबूत दिखाई दे रही थी। पहला हाफ पलटन के नाम रहा और स्कोर 18-13 था।

हाफ टाइम के बाद भी स्थिति में बदलाव नहीं दिखा और पलटन ने 5 अंक जुटाकर लीड 10 अंकों की कर दी। पलटन ने बुल्स को पहली बार ऑल आउट करते हुए स्कोर 30-15 कर दिया। यहाँ से बुल्स के लिए वापसी करना आसान काम नहीं था क्योंकि लीड 15 अंकों की थी।
बुल्स के लिए भरत ने दो अंक जुटाकर थोड़ी राहत वाला काम किया लेकिन पहाड़ जैसी लीड को क्रॉस करना मुश्किल हो गया था। अंत में बुल्स ने दो सुपर टैकल और एक सुपर रेड भी की लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ। पलटन ने 40-31 के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दिल्ली के सामने पिंक पैथर्स ने धाकड़ शुरुआत की। 10 मिनट में ही स्कोर 12-5 रहा और जयपुर की टीम आगे हो गई। इसके बाद लीड बढ़ती चली गई और पहले हाफ तक स्कोर 16-9 था। यहाँ दिल्ली के लिए वापसी करना आसान नहीं था। हाफ टाइम के बाद दिल्ली ने भी दम दिखाया।
हालांकि 25वें मिनट तक जयपुर के पास आठ अंकों की लीड थी लेकिन अंत में दिल्ली ने जोर लगाया। अंतिम पांच मिनट में जयपुर की लीड सिमटकर 2 अंकों पर आ गई। आशू को टैकल कर जयपुर ने अपनी लीड चार अंकों की कर ली और अंत तक बनाए रखा। इस तरह जयपुर ने 27-22 से मैच जीत लिया। 13वीं जीत के बाद जयपुर की टीम टेबल टोपर बन गई।












Click it and Unblock the Notifications