PKL 2023-24: पटना-दिल्ली के बीच मुकाबला टाई, धाकड़ खेल से हरियाणा स्टीलर्स की धमाकेदार जीत
Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी के जयपुर लेग में आज हरियाणा स्टीलर्स ने तमिल थलाइवाज को हरा दिया। हरियाणा ने 36-31 के अंतर से इस मुकाबले में जीत दर्ज कर ली। तालिका में हरियाणा की टीम अब पांचवें स्थान पर आ गई है। दूसरे मुकाबले में दिल्ली दबंग केसी और पटना पाइरेट्स के बीच जंग हुई और मैच 39-39 से टाई रहा।
पहले मैच की शुरुआत में हरियाणा और तमिल थलाइवाज 3-3 की बराबरी पर थी। लेकिन मोहित और जयदीप की जोड़ी ने हरियाणा स्टीलर्स को लीड दिलाई। इसके बाद एक बार दोनों टीमें 10वें मिनट तक 8-8 का बराबरी पर आ गई। हरियाणा स्टीलर्स के लिए विनय ने 11वें मिनट में डू ऑर डाई में सुपर रेड लगाकर हरियाणा को एक बार फिर से मुकाबले में आगे कर दिया।

हाफ टाइम तक हरियाणा ने अच्छी बढ़त बना ली थी और स्कोर 22-12 था। दूसरा हाफ शुरू होते ही विनय ने प्रो कबड्डी में अपने 300 रेड अंक पूरे कर दिए। तमिल थलाइवाज ने इस हाफ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हे लीड को भी कम करना शुरू कर दिया।
35वें मिनट तक हरियाणा की लीड पांच प्वॉइंट की रह गई थी। दौरान अजिंक्य पवार को सुपर टैकल करके अपनी लीड को फिर से मजबूत कर दी। स्टीलर्स ने 38वें मिनट में भी सुपर टैकल करके फिर से आठ प्वॉइंट की लीड कायम कर ली। अंतिम मिनट में तमिल थलाइवाज ने हरियाणा को ऑल आउट करके उसके लीड को चार अंकों तक सीमित कर दिया। अंत में हरियाणा ने पांच अंकों की लीड के साथ 36-31 से मैच जीता।
चौथे मिनट में मैच का पहला डू ओर डाई रेड आया, जिसमें पटना के डिफेंस ने मंजीत को आउट कर स्कोर 2-2 कर दिया। सात मिनट के बाद दोनों टीमें 4-4 की बराबरी पर थीं। इसी बीच आशू ने सुपर रेड के साथ दिल्ली को 8-5 से आगे कर दिया। हाफ टाइम तक 20-14 से दिल्ली की तरफ मैच था।
ब्रेक के बाद पटना के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। मंजीत और संदीप ने लगातार प्रयास किया लेकिन दिल्ली का डिफेन्स भी तगड़ा था। पटना ने फासला घटाते हुए इस 7 पर ला दिया। अंतिम मिनटों में नाटकीय गेम देखने को मिला और पटना ने लगातार अन्तराल पर पॉइंट्स लेकर 39-39 पर मैच टाई करा दिया।












Click it and Unblock the Notifications