PKL 2023-24: दबंग दिल्ली ने किया चमत्कार, काफी पीछे होने के बाद तमिल थलाइवाज को 2 अंकों से हराया
PKL 2023-24: दबंग दिल्ली ने तमिल थलाइवाज के खिलाफ मुकाबले में धांसू जीत दर्ज की है। दिल्ली ने इस करीबी मैच में थलाइवाज को 45-43 के अंतर से हरा दिया इस जीत के साथ ही दबंग दिल्ली केसी ने प्रो कबड्डी लीग की अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। दिल्ली की यह 12वीं जीत है।
शुरुआत थलाइवाज ने धाकड़ की और दिल्ली को चार मिनट में ही सुपर टैकल की स्थिति में पहुंचा दिया। दिल्ली को ऑल आउट कर 9-2 के साथ थलाइवाज ने लीड प्राप्त की। मामला यहीं समाप्त नहीं हुआ और थलाइवाज ने दिल्ली को दूसरी पर भी ऑल आउट करते हुए स्कोर 22-9 करते हुए एक बार फिर से लीड अलग लेवल पर पहुंचा दी। हाफ टाइम तक स्कोर 25-14 था और दिल्ली पिछड़ गई थी।

दूसरे हाफ में आकर दिल्ली ने अपना रंग जमाया और थलाइवाज को ऑल आउट करते हुए स्कोर 20-25 कर दिया, हालांकि लीड अब भी थलाइवाज के पास ही थी। इसके बाद थलाइवाज ने अंकों का फासला 9 कर दिया। यहाँ से एक बार फिर से दिल्ली को आउट कर थलाइवाज ने स्कोर 34-22 कर दिया।
दिल्ली ने भी फिर से जोर लगाते हुए थलाइवाज को ऑल आउट कर स्कोर 33-38 कर दिया लेकिन 5 अंकों से पिछड़ रहे थे। अगले पांच मिनट दिल्ली के नाम रहे और 12 अंक हासिल किये। अंतिम समय तक आते-आते दिल्ली ने 41-39 का स्कोर कर लीड हासिल की।
दिल्ली ने थलाइवाज को आउट करते हुए स्कोर 43-32 कर दिया। आशू ने बोनस लेकर दिल्ली की जीत पक्की कर दी लेकिन नरेंदर ने अंक लेकर फासला कम कर दिया। अंतिम रेड पर आशू ने अंक हासिल करते हुए दिल्ली को 45-43 से जीत दिला दी।












Click it and Unblock the Notifications