Pro Kabaddi League: पवन सहरावत का बड़ा रिकॉर्ड, नहीं बचा पाए टीम की करारी हार

Pro Kabaddi League 2023-24: प्रो कबड्डी लीग में पटना पाइरेट्स ने धमाका कर दिया। पटना पाइरेट्स ने एकतरफा जीत दर्ज कर ली। सामने तेलुगु टाइटंस की टीम थी। पटना पाइरेट्स ने इस मुकाबला को 50-28 के बड़े अंतर से जीत लिया। तेलुगु टाइटंस मुकाबले में कहीं नज़र नहीं आई।

हालांकि पटने ने मैच एकतरफा जीता लेकिन टाइटंस के कप्तान ने एक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। कप्तान पवन सहरावत ने 1000 रेड पॉइंट पूरे किये। 107 मैचों में उन्होंने यह कारनामा किया। हजार रेड पॉइंट वाले खिलाड़ियों में वह पांचवें नम्बर पे आ गए।

pkl

लीग में पवन के अलावा हजार रेड पॉइंट्स वाले चार और खिलाड़ी भी हैं। परदीप नरवाल, मनिन्दर सिंह, राहुल चौधरी और दीपक हुड्डा ने यह कारनामा किया था। पवन सहरावत अब पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। मुकाबले के शुरुआती पांच मिनट में ही पवन ने यह कारनामा कर दिया।

आज के दूसरे मुकाबले में यूपी योद्धा ने एकतरफा मैच में हरियाणा स्टीलर्स को बुरी तरह पराजित कर दिया। यूपी योद्धा ने 57-27 के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया। सुरेंदर अपर परदीप ने सुपर 10 लगाये। सुमित और नितेश ने हाई फाइव लगाये।

पहले हाफ में ही यूपी की टीम धमाका कर चुकी थी। पहले हाफ में यूपी के पास 15 अंकों की बढ़त थी। इसे पाटना हरियाणा के लिए आसान काम नहीं था। दूसरे हाफ में भी स्थिति वही रही और हरियाणा की टीम मैच में चार बार ऑल आउट हुई। परदीप ने प्रो कबड्डी का 10वां सुपर 10 हासिल कर टीम को बड़ी जीत दिला दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+