PKL 2022 : पटना ने परदीप के पर काटे, यूपी को हराकर चौथी बार फाइनल में पहुंचा
बेंगलुरु। तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स के डिफेंस ने अपने कोच राममेहर सिंह की परदीप नरवाल को नहीं चलने देने की रणनीति पर बखूबी काम किया और साथ ही रेडरों ने अपनी भूमिका के साथ पूरा न्याय करते हुए अपनी टीम को चौथी बार वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के फाइनल में पहुंचा दिया है। पटना ने शेराटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड होटल एवं कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को खेले गए आठवें सीजन के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में यूपी को 38-27 से हराया। खास बात यह है कि परदीप के साथ लगातार तीन खिताब जीतने वाली पटना परदीप के बगैर पहला सीजन खेलते हुए भी फाइनल में पहुंची है। दूसरी ओर, परदीप पर करोड़ों खर्च करने वाली यूपी ने पहला फाइनल खेलने का मौका गंवा दिया।

पटना के लिए रेड में गुमान सिंह ने सबसे अधिक 8 अंक लिए लेकिन इस मैच का हीरो डिफेंस रहा, जिसने मोहम्मदरेजा शादलू (हाई-5) के नेतृत्व में परदीप को 6 बार रोकते हुए 16 अंक लिए। परदीप 16 रेड के बाद 4 अंक ही ले सके। यूपी के लिए श्रीकांत जाधव ने सबसे अधिक 10 अंक लिए। मैच की शुरुआत में पटना ने अपनी रणनीति पर काम करते हुए परदीप को दो मौकों पर अंक नहीं दिया और फिर तीसरे में उन्हें लपक लिया। चार मिनट के बाद पटना 4-0 से आगे थे। यूपी के लिए सुपर टैकल आन था और दो रेड पर दो अंक लेने वाले सचिन डू ओर डाई रेड पर थे। आशू ने उन्हें लपक यूपी का खाता दो अंकों से खोला।
इसके बाद गुमान ने पटना की अगली डू ओर डाई रेड पर दो अंक लिए। और फिर पटना ने यूपी को नौवें मिनट में आलआउट कर 11-4 की लीड ले ली। आलइन के बाद कप्तान प्रशांत राय ने यूपी के दोनों कार्नर को बाहर कर लीड 9 की कर दी। परदीप छठी रेड में भी अंक नहीं ले सके और शिकार कर लिए गए। पटना अब 12 अंक से आगे थे। यूपी ने हालांकि सचिन का दूसरा सुपर टैकल कर 2 अंक लिए। 16वें मिनट में नीरज ने गिल का भी शिकार कर यूपी को बड़ा झटका दिया और फिर पटना ने यूपी को दूसरी बार आलआउट कर 21-7 की लीड ले ली। परदीप को 18वें मिनट में सातवीं रेड पर अंक मिले। इसके बाद उन्होंने अगली रेड पर दूसरा अंक भी लिया। हाफ टाइम तक पटना 23-9 से आगे थे। इस हाफ में पटना ने रेड में 5 के मुकाबले 10 और डिफेंस में 4 के मुकाबले 9 अंक लिए। उसे चार अंक ऑलआउट के भी मिले।
ब्रेक के बाद पटना के डिफेंस ने परदीप को फिर लपका। यूपी के लिए सुपर टैकल आन था और गुमान डू ओर डाई रेड पर थे। गुमान सफल होकर लौटे। हालांकि यूपी के डिफेंस ने अगली रेड पर गुमान के खिलाफ सुपर टैकल कर स्कोर 13-26 कर दिया। फिर पटना ने यूपी को तीसरी बार आलआउट कर लीड 17 की कर ली। इसके बाद हालांकि यूपी को लगातार तीन अंक मिले। 10 मिनट बचे थे और पटना को 14 अंक की लीड मिली हुई थी। शादलू ने परदीप को एक बार फिर लपका और अपना हाई-5 पूरा किया। शादलू ने इसके साथ पीकेएल इतिहास के एक सीजन में 10 हाई-5 का नया रिकॉर्ड कायम किया। यूपी को हालांकि अब लगातार अंक मिल रहे थे। 22-34 के स्कोर पर पटना के लिए सुपर टैकल आन था। खेल में पांच मिनट बचे थे। यूपी ने यहां वापसी की कोशिश जारी रखी और पटना को आलआउट कर स्कोर 34-27 कर दिया। अब ढाई मिनट बचे थे। परदीप को लपक पटना ने लीड 8 की कर ली। और फिर डिफेंस ने अपना 16वं अंक लेते हुए 10 की लीड के साथ अपनी जीत पक्की कर ली।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications